Kuldeep Yadav Reception: लखनऊ में कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद
खबर सार :-
Kuldeep Yadav Reception: टीम इंडिया के स्टार बॉलर कुलदीप यादव का उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए और भारतीय खिलाड़ी को आशीर्वाद दिया, जिससे कार्यक्रम की शान और बढ़ गई। टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी भी इस मौके पर मौजूद थे।
खबर विस्तार : -
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का मंगलवार को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रिसेप्शन में शामिल हुए, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। कुलदीप यादव और वंशिका ने उनके पैर छुए। अखिलेश ने कुलदीप को गले लगा लिया।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर रिसेप्शन की एक तस्वीर साझा करते हुए, CM योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "आज (मंगलवार), मैं लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के शुभ विवाह के बाद आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुआ और नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया।"
Kuldeep Yadav Reception: 900 से अधिक मेहमानों को किया गया था आमंत्रित
बता दें कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका (Vanshika) के साथ शादी की। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, मुख्य कोच गौतम गंभीर, साथ ही साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रवींद्र जडेजा कुलदीप यादव के शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। इस भव्य रिसेप्शन में 900 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। VVIP मेहमानों के लिए होटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
कुलदीप ने 14 जून 2025 को वंशिका से की थी सगाई
कानपुर के रहने वाले हैं इस जोड़े ने 4 जून, 2025 को लखनऊ में एक समारोह में सगाई की थी, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। उनकी शादी मूल रूप से नवंबर 2025 के लिए निर्धारित थी, लेकिन T20 विश्व कप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। वंशिका कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं; उन्होंने कानपुर में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं।
T20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे कुलदीप
कुलदीप यादव हाल ही में T20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ केवल एक मैच में खिलाया गया था, जहाँ इस 'चाइनामैन' गेंदबाज ने तीन ओवरों में 14 रन देकर एक विकेट लिया था। कुलदीप यादव ने 2017 में भारत के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। अब तक, उन्होंने 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 22.42 की औसत से 76 विकेट लिए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 120 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैचों में 194 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने भारत के लिए 54 T20 मैच खेले, जिसमें 95 विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27