Border-Gavaskar Trophy : 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से अहम होगी सीरीज, जानें... पूरा शेड्यूल
खबर सार :-
बीसीसीआई ने 2026-27 सीजन के लिए भारतीय टीम के घरेलू शेड्यूल का ऐलान किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले साल 21 जनवरी से 3 मार्च के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए यह सीरीज अहम होगी। भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज प्लेयर एलन बॉर्डर के नाम पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम रखा गया है। इसकी शुरूआत 1996-97 सीजन में हुई थी।
खबर विस्तार : -
Border-Gavaskar Trophy : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 सीजन के लिए भारतीय सीनियर पुरुष टीम के घरेलू शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें अगले साल 21 जनवरी से 3 मार्च के बीच पांच टेस्ट मुकाबलों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी भारत का दौरा
इस बार प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करेगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें 21-25 जनवरी के बीच नागपुर में सीरीज का पहला मैच खेलेंगी। इसके बाद 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दोनों देश चेन्नई में दूसरा टेस्ट खेलेंगे।
पहली बार मैच की मेजबानी करेगा गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम
गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम 11-15 फरवरी के बीच पहली बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के मैच की मेजबानी करेगा। यह सीरीज का तीसरा मैच होगा। चौथा मुकाबला 19-23 फरवरी के बीच रांची में आयोजित होगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद की मेजबानी में 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित होगा।
1996-97 के सीजन में हुई थी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 1996-97 के सीजन में हुई थी। इस सीरीज का नाम भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर के सम्मान में रखा गया है। भारत ने अब तक 10 सीरीज अपने नाम की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार खिताब पर कब्जा किया है। एक बार सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई है। दोनों देशों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत कुल 61 मैच खेले गए हैं, जिसमें 25 मैच भारत के नाम रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं सर्वाधिक 3,262 रन
सचिन तेंदुलकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक 3,262 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 34 टेस्ट की 65 पारियों में 9 शतक और 16 अर्धशतक जमाए हैं। रिकी पोंटिंग (2,555), वीवीएस लक्ष्मण (2,434), स्टीव स्मिथ (2,201) और विराट कोहली (2,169) टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 का शेड्यूल
21-25 जनवरी: पहला टेस्ट (नागपुर)
29 जनवरी-2 फरवरी: दूसरा टेस्ट (चेन्नई)
11-15 फरवरी: तीसरा टेस्ट (गुवाहाटी)
19-23 फरवरी: चौथा टेस्ट (रांची)
27 फरवरी-3 मार्च: पांचवां टेस्ट (अहमदाबाद)
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09