SA vs AUS : बॉल-टैंपरिंग प्रकरण के आठ सालों बाद साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, खेले जाएंगे 3 टेस्ट और इतने ही वनडे
खबर सार :-
बॉल टैंपरिंग प्रकरण के आठ सालों बाद ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। तीन टेस्ट, 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे की शुरूआत 24 सितंबर से होगी। 2018 में बॉल टैंपरिंग प्रकरण में ऑस्ट्रेलिया की खूब किरकिरी हुई थी। स्टीव स्मिथ के साथ 12 महीने का बैन डेविड वॉर्नर पर लगाया गया था। वॉर्नर अब सन्यास ले चुके हैं। कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड अभी भी खेल रहे हैं।
खबर विस्तार : -
SA vs AUS : ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर के बीच साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान 3 वनडे और इतने ही टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में यह बॉल-टैंपरिंग प्रकरण के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला साउथ अफ्रीकी दौरा होगा। यह बदनाम टेस्ट मैच साल 2018 में केपटाउन में खेला गया था।
साउथ अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए जारी किया इंटरनेशनल शेड्यूल
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया का यह टूर सितंबर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से शुरू होगा। इस सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित होगा।
जिम्बाब्वे में लिमिटेड ओवर की सीरीज खेल सकती है ऑस्ट्रेलिया
पोटचेफस्ट्रूम में एक वार्म-अप मैच भी इस टूर का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका जाने से पहले पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में लिमिटेड ओवर के मैच खेलने की भी उम्मीद है। इसके बाद डरबन में 9-13 अक्टूबर के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आयोजित होगा। दूसरा मुकाबला 18-22 अक्टूबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 27-31 अक्टूबर के बीच केपटाउन में होगा।
2018 टूरिंग ग्रुप के पांच सदस्य टीम में बरकरार
मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सदस्य, जो 2018 के टूरिंग ग्रुप का हिस्सा थे, अभी टीम में खेल रहे हैं। इनमें कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड शामिल हैं। डेविड वार्नर, जिन पर स्मिथ के साथ 2018 की घटना में शामिल होने के लिए 12 महीने का बैन लगा था, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।
हालांकि, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, जिन पर 9 महीने का सस्पेंशन लगा था, उनके खेलने की संभावना नहीं है। साउथ अफ्रीका जाने से पहले, ऑस्ट्रेलिया अगस्त में उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा, जिससे उनका व्यस्त कैलेंडर पूरा हो जाएगा और यह सभी फॉर्मेट में उनकी काबिलियत को परखेगा।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम:
पहला वनडे मैच : 24 सितंबर, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन।
दूसरा वनडे मैच : 27 सितंबर, वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग।
तीसरा वनडे मैच : 30 सितंबर, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम।
वार्मअप मैच :
3-4 अक्टूबर, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम।
टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम :
पहला टेस्ट मैच : 9-13 अक्टूबर, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन।
दूसरा टेस्ट मैच : 18-22 अक्टूबर, सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा।
तीसरा टेस्ट मैच : 27-31 अक्टूबर, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09