Australia Tours Pakistan Three Match ODI Series : तीन One Day मैचों की Series खेलने Pakistan जाएगी Australia, शेड्यूल हुआ जारी, PSL खेलने वाले Players को मिलेगा मौका
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी। वनडे मैच रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान का दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े प्लेयर शामिल नहीं होंगे। आईपीएल खेल रहे मिशेल मार्श, जोश इंग्लिश व कैमरन ग्रीन टीम से जुड़ सकते हैं। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, ट्रेविस हेड जैसे प्लेयरों को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए आराम दिया जा सकता है।
खबर विस्तार : -
Australia Tours Pakistan Three Match ODI Series : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 23 मई को तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। पीसीबी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 और 4 जून को दूसरा और तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों मैच स्थानीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे शुरू होंगे। टॉस शाम 4 बजे होगा। पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज आईपीएल 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल से टकराएगी।
Australia Tours Pakistan Three Match ODI Series : पाकिस्तान जाने वाली टीम में शामिल नहीं होंगे कई बड़े खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े व्हाइट-बॉल खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। इसलिए पाकिस्तान जाने वाली टीम में कई बड़े खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। जिन खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती है, वे पहले वनडे से पूर्व टीम से जुड़ सकते हैं। एलएसजी के मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस और केकेआर के कैमरन ग्रीन टीम से जुड़ सकते हैं। एलएसजी और केकेआर के आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है।
Australia Tours Pakistan Three Match ODI Series : पीएसएल खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई प्लेयरों को मिल सकता है मौका
पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को अगस्त में बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज पर ध्यान देने के लिए आराम दिया जा सकता है, जबकि कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू शॉर्ट को जून में बांग्लादेश में व्हाइट-बॉल सीरीज में खेलने के लिए कुछ ब्रेक दिया जा सकता है। एलेक्स कैरी, एडम जम्पा और मार्नस लाबुशेन, जो हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में खेले थे, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हो सकते हैं। नाथन एलिस और मैथ्यू रेनशॉ भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बना सकते हैं।
Australia Tours Pakistan Three Match ODI Series : पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी पिछली वनडे सीरीज
मार्च-अप्रैल 2022 के बाद वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का यह पहला पाकिस्तान दौरा है। तीन वनडे मैचों की उस सीरीज में पाकिस्तान ने 2-1 से जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल की शुरुआत में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तान ने टी20 सीरीज में 3-0 से ऑस्ट्रेलिया का सफाया किया था। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कुल 111 वनडे खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 71 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान ने 36 मैच जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है, जबकि 3 मैचों का परिणाम नहीं आया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09