ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
खबर सार :-
कोलंबोः भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के बाद सोमवार को स्वदेश लौटे। इस दौरान भारत व श्रीलंका के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी।
खबर विस्तार : -
कोलंबोः भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President of India C.P. Radhakrishnan) के श्रीलंका दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी सहमति बनी। इसमें सबसे अहम इंडियन ओरिजिन तमिलों (आईओटी) के लिए ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड की प्रक्रिया को आसान बनाना है। जिसके तहत अब श्रीलंका में ओसीआई कार्ड बनवाने के लिए स्थानीय सरकारी दस्तावेजों को भी अहमियत दी जाएगी। इससे ओसीआई कार्ड बनाने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
उपराष्ट्रपति के दौरे में एक समझौता छात्रवृत्ति को लेकर भी हुआ। इस समझौते में एस्टेट वर्कर स्काॅलरशिप पर सहमति प्रमुख थी। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका के नुवारा एलिया के रागाला में इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के तहत भारत सरकार की मदद से बने घरों का भी दौरा किया और लाभार्थियों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने नाॅर्दर्न रेलवे लाइन को दोबारा शुरू करने और साइक्लोन दितवाह के बाद तीन नए बेली ब्रिज बनाने में सहयोग की भी बात की। उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने जानकारी दी कि श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट के चौथे फेज के तहत 10 हजार घर और दिए जाएंगे।
सीता अम्मन मंदिर में की पूजा
दिल्ली रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति सीता एलिया में सीता अम्मन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन व पूजन किया। इसके अलावा वे हनुमान कोविल भी गए, जहां उन्होंने हनुमान जी के चरणों की पूजा की। बताया जाता है कि ये पगचिन्ह रामभक्त हनुमान के हैं, जब वे माता सीता से मिलने अशोक वाटिका पहुंचे थे।
सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा
रविवार को उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से भी मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15