पीएम-सेतु योजना के तहत 1,237.58 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी
खबर सार :-
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना का देशभर में विस्तार किया जाएग।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना का देशभर में विस्तार किया जाएग। इसके तहत ओडिशा, गुजरात और तेलंगाना में औद्योगिक साझेदारी आधारित आईटीआई उन्नयन के लिए कुल 1,237.58 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित पीएम-सेतु की चौथी राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में महानिदेशक (प्रशिक्षण) दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव मानसी सहाय ठाकुर, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक शामिल हुए।
गुजरात में 240 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी
समिति ने पीएम-सेतु को पायलट चरण से आगे बढ़ाते हुए देशभर के 200 चिह्नित आईटीआई क्लस्टरों में लागू करने की मंजूरी दी। साथ ही योजना के क्रियान्वयन को सरल बनाने, उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने, सार्वजनिक उपक्रमों को जोड़ने और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के उपायों को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में ओडिशा के लिए 240.21 करोड़ रुपये की निवेश योजना को मंजूरी दी गई। इस क्लस्टर में सरकारी आईटीआई बारबिल को हब तथा आनंदपुर, कोईरा, करंजिया और बरकोट आईटीआई को स्पोक संस्थान बनाया गया है। जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड को एंकर उद्योग साझेदार चुना गया है। गुजरात में 240.18 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इस क्लस्टर में सरकारी आईटीआई सूरत हब होगा, जबकि हजीरा, बारडोली, सचिन और सूरत महिला आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को एंकर उद्योग साझेदार बनाया गया है।
तेलंगाना में तीन आईटीआई क्लस्टरों को मंजूरी दी गई
तेलंगाना में तीन आईटीआई क्लस्टरों को मंजूरी दी गई है। पहले क्लस्टर में ओल्ड सिटी आईटीआई हब होगा और वारंगल, नलगोंडा बॉयज, विकाराबाद गर्ल्स तथा पंजागुट्टा आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। इसके लिए अपोलो मेड-स्किल्स लिमिटेड 241.01 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दूसरे क्लस्टर में पटानचेरू आईटीआई हब होगा, जबकि शादनगर, मरपल्ली, नलगोंडा (न्यू) और भोंगीर आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। श्री सिद्धार्थ इंफ्राटेक एंड सर्विसेज (इंडिया) प्रा.लि. को एंकर उद्योग साझेदार बनाया गया है, जो 275.24 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। तीसरे क्लस्टर में संगारेड्डी आईटीआई हब होगा और हथनूरा, मेडक, दुब्बाका तथा येल्लारेड्डी आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। न्यूलैंड फाउंडेशन 240.94 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एंकर उद्योग साझेदार की भूमिका निभाएगा। मंत्रालय के अनुसार पीएम-सेतु केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य उद्योगों की भागीदारी के माध्यम से आईटीआई प्रणाली का आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे का उन्नयन, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करना और युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली में H1N1 ने बढ़ाई चिंता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
2026-08-21
-
राज्यपाल का कार्यकाल कितने साल का होता है? जानें संवैधानिक नियम
2026-08-21
-
लोकसभा परिसीमन और सीटों के बंटवारे पर पी. चिदंबरम का बयान
2026-08-21
-
सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP टीम पर हमला
2026-08-21
-
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर CM योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-08-21
-
लिंग परीक्षण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस नहीं दर्ज कर सकेगी FIR
2026-08-20
-
महाराष्ट्र में खुले तेल की बिक्री पर रोक, बंद पैकेट में ही मिलेगा खाद्य तेल
2026-08-20
-
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लिव-इन रिलेशनशिप शादी जैसा मान्य
2026-08-20
-
जंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी
2026-08-20
-
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर एक्शन, 52 आरोपी गिरफ्तार
2026-08-20
-
भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिली नई दिशा, इन मुद्दों पर जोर
2026-08-20
-
राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी और सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि
2026-08-20
-
दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में, जमानत पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई
2026-08-19
-
दिल्ली सीएनजी पंप हादसा: ट्रक में सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 6 घायल
2026-08-19
-
सेना और शाह पर टिप्पणी का मामला, महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
2026-08-19