महिला MP पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, TMC सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा अध्यक्ष ने किया निलंबित
खबर सार :-
Kalyan Banerjee Suspended : ममता बनर्जी की पार्टी (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। नतीजतन, वह इस मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे।
खबर विस्तार : -
Parliament Monsoon Session 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। उन्हें संसद के पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। उन पर महिला सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की गई थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते कल्याण बनर्जी को निलंबित कर दिया। उधर कल्याण बनर्जी के निलंबन की कार्यवाही पूरी होने के बाद विपक्ष का हंगामा और बढ़ गया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
दरअसल TMC से अलग हुए सदस्यों द्वारा बनाई गई नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से कल्याण बनर्जी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की शिकायत की थी। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद टेनेटी के अनुरोध पर, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याण बनर्जी को मौजूदा मानसून सत्र के बाकी समय के लिए लोकसभा से सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया। सदन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद उन्हें मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। अब वह इस मानसून सेशन की कार्यवाही में सदन में जाकर भाग नहीं ले पाएंगे।
सदन में क्या कुछ हुआ
बता दें कि बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद सदन के अंदर टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के वफादार कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी के कुछ पूर्व सहयोगियों और NCPI सांसदों के साथ तीखी बहस हो गई। जिसमें NCPI की महिला सांसद मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं। ये सभी नेता पहले तृणमूल कांग्रेस में थीं।
आरोप है कि बहस के दौरान कल्याण बनर्जी ने महिला सांसदों के लिए बेहद आपत्तिजनक और अपशब्दों वाली भाषा का इस्तेमाल किया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए, विपक्ष के कुछ सांसदों ने दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके बाद कल्याण बनर्जी सदन (Monsoon Session) से चले गए। इन टिप्पणियों के बाद, कई महिला सांसदों ने कड़ा विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। इन शिकायतों के आधार पर मामला लोकसभा स्पीकर के ध्यान में लाया गया, जिसके बाद सदन में निलंबन का प्रस्ताव पेश किया गया। हालांकि, इस टकराव की वजह का पता नहीं चल पाया है।
कल्याण बनर्जी के निलंबन के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया
कल्याण बनर्जी के निलंबन के बाद संसद का राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। विपक्षी दल इस कार्रवाई को राजनीतिक नज़रिए से देख रहे हैं, जबकि सत्ताधारी दल इसे सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बता रहा है। संभावना है कि मानसून सत्र के बाकी समय में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का मुख्य विषय बना रहेगा। कल्याण बनर्जी के निलंबन की कार्यवाही पूरी होने के बाद विपक्ष का हंगामा और बढ़ गया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
हंगामें की भेंट चढ़ा सदन का तीसरा दिन
गौरतलब है कि बुधवार को तीसरे दिन मानसून सत्र (Monsoon Session) की कार्यवाही भी हंगामेदार रही। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, कई सांसदों और विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया और 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑ इंडिया' (NCPI) में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ेंः- Monsoon Session: पेपर लीक और चढ़ावा चोरी को लेकर संसद में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने लाठीचार्ज पर सरकार को घेरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में, जमानत पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई
2026-08-19
-
दिल्ली सीएनजी पंप हादसा: ट्रक में सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 6 घायल
2026-08-19
-
सेना और शाह पर टिप्पणी का मामला, महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
2026-08-19
-
केंद्रीय कैबिनेट ने 9450 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी
2026-08-19
-
कलकत्ता हाई कोर्ट की सख्ती: शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी पर फैसला सुरक्षित
2026-08-19
-
अमेठी: शौचालय की खुदाई में मिले 29 प्राचीन तोप के गोले, पुरातत्व विभाग ने की पुष्टि
2026-08-19
-
विनेश फोगाट ने राजनीतिक सत्ता को लेकर बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा
2026-08-19
-
बाढ़ को लेकर परेशान हैं ग्रामीण, संपर्क से कट गया भागलपुर का दिलौरी गांव
2026-08-18
-
वर्ल्ड फाटोग्राफी डे की कब से हुई शुरूआत, जानें... पूरी कहानी
2026-08-18
-
JSSC-CGL समेत परीक्षाएं रद्द, छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, अब कानून की मांग
2026-08-18
-
सरकार का परियोजनाओं के क्रियान्वयन, निवेश और उत्पादन शुरू कराने पर जोर
2026-08-18
-
बंगाल की खाड़ी में 8 मछुआरे लापता, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-08-18
-
अब हमारे टैंक और फाइटर जेट होंगे पूरी तरह स्वदेशी! रक्षा क्षेत्र में आया बड़ा बदलाव।
2026-08-18
-
बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी, राम माधव की वापसी
2026-08-18
-
राहुल मानहानि केस: सात्यकी सावरकर ने कोर्ट में गोडसे-RSS संबंध माना
2026-08-18