142 किलोवॉट का सामूहिक सोलर प्लांट, 71 परिवार ले रहे मुफ्त का मजा
खबर सार :-
धमतरी का ठेनही जिले का पहला सोलर गांव घोषित किया गया है। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने में यह गांव पहले नंबर पर है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने पूरे गांव को रोषन कर दिया है। अब आम लोगों को बिजली बिल से राहत मिल रही है।
खबर विस्तार : -
छत्तीसगढ: धमतरी का ठेनही जिले का पहला सोलर गांव घोषित किया गया है। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने में यह गांव पहले नंबर पर है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने पूरे गांव को रोषन कर दिया है। अब आम लोगों को बिजली बिल से राहत मिल रही है। एक ओर जहां देश के लाखों परिवार इस योजना से फ्री बिजली का फायदा ले रहे हैं।
गांव अब स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन रहा
लोगों का कहना है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हमारे गांव के पूरे 71 परिवार को मुफ्त बिजली की सुविधा दी गई है। इसके लिए पीएम मोदी को बधाई। धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, ने कहा यह छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव है, जहां गांव में सौर ऊर्जा के जरिए बिजली पहुंचेगी। पीएम सूर्य घर योजना के जरिए न सिर्फ बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि गांव अब स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन रहा है। देश के लाखों परिवार इस योजना से लाभान्वित हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ठेनही गांव को सोलर का फायदा मिल रहा है।
50-75 मीटर दूर जमीन उपलब्ध कराई गई
कुल 142 किलोवॉट का सामूहिक सोलर प्लांट गांव में लगाया गया है। ठेनही गांव में 71 परिवारों के लिए सामूहिक सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। केंद्र की पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत इस गांव के 71 परिवारों को 2-2 किलोवॉट के लिए पंजीयन किया गया था। प्लांट को भी एक ही स्थान पर लगाया गया है। इसे लगाने के लिए गांव से 50-75 मीटर दूर जमीन उपलब्ध कराई गई। जानकारी के अनुसार लोगों के घरों का काम पूरा कर लिया गया है। किसी भी ग्रामीण से कोई राशि नहीं ली गई है।
सरकार की ओर से लोग इसे तोहफा मान रहे
सरकार की ओर से लोग इसे तोहफा मान रहे हैं। ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी है। उन्हें अब बिजली बिल का झंझट नहीें है। गांव की सरपंच ज्योति सोम का कहना है कि मेरे ग्राम पंचायत में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाया गया है। अब सभी को मुफ्त में बिजली मिल रही है। लाभार्थी सिरधन सोम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 71 परिवार के लिए 142 किलोवाट का जो प्लांट लगा हुआ है, वह बडा लाभकारी है। पहले हमारे गांव के लोगों का बिजली बिल काफी ज्यादा आता था।
महीनेभर में इससे करीब 240 से 300 यूनिट बिजली बनती
2 किलोवाट का सोलर पैनल रोजाना लगभग 8 से 10 यूनिट बिजली बनाता है। महीनेभर में इससे करीब 240 से 300 यूनिट बिजली बनती है। यह मध्यम आकार के छोटे घरों के लिए बहुत अच्छी योजना मानी जाती है। बिजली उत्पादन की मुख्य बात यह है कि 8 से 10 यूनिट प्रतिदिन काफी होती है। मौसम और धूप पर निर्भर रहें तो भी मासिक उत्पादन 240 से 300 यूनिट प्रति माह बिजली बनती है। वार्षिक उत्पादन 2,800 से 3,600 यूनिट प्रति वर्ष तय है। 2 किलोवाट सोलर से घरेलू उपकरण, एलईडी लाइटें, पंखे, टीवी, लैपटॉप, फ्रिज और एयर कूलर आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसमें लोड क्षमता करीब एक साथ 1.5 से 2 किलोवाट तक का लोड संभाल सकता है।
यह भी पढ़ें :कांगो में स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा इबोला का असर, बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित, अब तक 330 मौतें
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: एसआईटी दो दिन में दाखिल करेगी चार्जशीट
2026-09-21
-
SAAP कार्यालय के बाहर खेल कोटा शिक्षकों का प्रदर्शन
2026-09-21
-
UPITS-2026 में कारोबार से संस्कृति तक दिखेगा यूपी का स्वरूप
2026-09-21
-
विश्व शांति दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दिया भाईचारे का संदेश
2026-09-21
-
टी-72, टी-90 टैंकों के लिए 586 करोड़ रुपये की एपीयू खरीद का सौदा
2026-09-21
-
Chandnichowk के टाउन हॉल को ग्लोबल हेरिटेज सेंटर के रूप में विकसित करेगी Delhi सरकार
2026-09-20
-
झारखंड के धनबाद में फटी जमीन, दो घर समाए, एक महीने में तीसरी बड़ी घटना
2026-09-20
-
लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत
2026-09-20
-
भारत-अमेरिका युद्धाभ्यासः महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में M777 से सटीक निशाना
2026-09-20
-
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जरूरी
2026-09-20
-
आगर मालवा में नाले के तेज बहाव में आई कार, आठ लोगों की डूब कर मौत
2026-09-19
-
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
2026-09-19
-
तेजस, HTT-40 और ध्रुव NG से स्वदेशी क्षमता को मिली मजबूती
2026-09-18
-
शेखपुरा के कुसुंभा में फूटा गुस्सा, महिलाओं ने अधिकारियों पर झाड़ू फेरा, हथियार खींचे
2026-09-18
-
ASI की गोली मारकर हत्या, DGP ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
2026-09-18