जिन शिक्षक बेटियों पर था पिता को नाज, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए कराया अंतिम संस्कार
खबर सार :-
सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में शिवचरण गुप्ता का निधन हो गया। उनकी तीनों बेटियों ने अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं।एक बेटी ने पैसे भेजे और वीडियो कॉल के ज़रिए अंतिम संस्कार देखा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः सोनीपत (Sonipat) के वृद्धाश्रम में पूर्व कपड़ा व्यापारी शिवचरण गुप्ता (Shivcharan Gupta) का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार का चौंकाने वाला वीडियो सामने आने से बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। जिस शख्स ने अपनी पूरी जिंदगी परिवार के लिए जी, उनकी कहानी का अंत इतने गहरे अकेलेपन में हुआ कि सुनकर हर कोई हैरान है। शिवचरण तीन बेटियां हैं। उन्होंने ने शायद सपने में भी कभी नहीं सोचा होगा कि जिन बेटियों को उन्होंने हर मुश्किल का सामना करते हुए पढ़ाया-लिखाया और अपने पैरों पर खड़ा किया, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके पास समय नहीं था। इतना ही नहीं अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन तक की जिम्मेदारी वृद्धाश्रम को निभानी पड़ी। उनकी अस्थियां लेने भी कोई नहीं आया।
दरअसल हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे जीवन में सफल हों। वे उनके लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, अपनी इच्छाओं का त्याग करते हैं और अपनी पूरी जिंदगी बच्चों की खुशी के लिए समर्पित कर देते हैं। ऐसा ही कुछ किया मुंबई के रहने वाले शिवचरण राम रतन गुप्ता ने। वो अपने समय के जाने-माने कपड़ा व्यापारी थे। उन्होंने भी दौलत कमाई थी। उनका भी एक परिवार था, पत्नी मीना और तीन बेटियां अनीता, निशा और प्रिया। लेकिन उनका कोई बेटा नहीं था। हर पिता की तरह शिवचरण के भी कई सपने थे। उन्होंने भी अपनी बेटियों को अच्छी तालीम दिलाई। जिनमें से दो शिक्षका है। अच्छे परिवारों में उनकी शादी हुई और वे अपने पिता का घर छोड़कर अपने ससुराल चली गईं।
वीडियो कॉल से कराया अंतिम संस्कार
जिंदगी सब ठीक चल रही थी, लेकिन फिर समय का पहिया घूमा। बुज़ुर्ग होने पर यह जोड़ा हरियाणा के सोनीपत में एक वृद्ध आश्रम में रहने लगा। करीब डेढ़ साल पहले वो अपनी पत्नी मीना गुप्ता के साथ सोनीपत वृद्ध आश्रम में आए थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। शिवचरण ने मंगलवार, 4 जुलाई को आखिरी सांस ली। उनकी बेटियों को इस खबर की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने सोनीपत आने से इनकार कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।
बताया जा रहा है कि बेटियों को उनके पिता की बिगड़ती सेहत के बारे में मौत से लगभग 20 दिन पहले ही बता दिया गया था, फिर भी वे उनसे मिलने नहीं आईं। शिवचरण की मौत के बाद, मैनेजमेंट ने उनकी बेटियों से फिर संपर्क किया और बताया कि अगर वे सोनीपत आएं तो उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके पास यात्रा करने का समय नहीं है।
5,100 रुपये भेजकर कराया अंतिम संस्कार
वहीं नेपाल में रहने वाली बेटी अनीता ने ऑनलाइन 5,100 रुपये भेजे और कहा कि उनके पिता का अंतिम संस्कार ठीक से किया जाए। अनीता एक टीचर हैं। अंतिम संस्कार के बाद, बेटियों ने वृद्ध आश्रम होम मैनेजमेंट से उस कार्यक्रम का वीडियो भेजने को कहा। उनमें से एक को फोन पर यह कहते हुए सुना गया, "इसमें और कितना समय लगेगा? हमें खाना खाना है और नहाना भी है।"
अस्थियां लेने भी नहीं पहुंची बेटियां
शिवचरण को अपनी बेटियों की कामयाबी पर बहुत गर्व था। उनकी दो बेटियां टीचर बनीं। उनकी सबसे बड़ी बेटी अनीता नेपाल में रहती हैं। निशा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रहती हैं। और सबसे छोटी बेटी प्रिया मुंबई में रहती हैं। शुरू में, परिवार ने अपने पिता की अस्थियां संभालकर रखने को कहा था। बाद में, उन्होंने वृद्ध आश्रम होम को बताया कि उनके पास सोनीपत आने का समय नहीं है। उन्होंने मैनेजमेंट से अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने का अनुरोध किया। शिवचरण राम रतन गुप्ता की इच्छा थी कि मरने के बाद उनकी आंखें दान कर दी जाएं। उनकी इच्छा का सम्मान किया गया और उनकी आंखें दान कर दी गईं।
ये भी पढ़ेंः- यौन उत्पीड़न मामलाः बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को दिया झटका, निचली अदालत का पलटा फैसला
अन्य प्रमुख खबरें
-
कैबिनेट ने गुवाहाटी-तेजपुर 4-लेन कॉरिडोर को मंजूरी, 8,970 करोड़ की परियोजना
2026-08-06
-
सुप्रीम कोर्ट ने सुमित रॉय की गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक
2026-08-06
-
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया
2026-08-06
-
एमईए का आधिकारिक स्नैपचैट अकाउंट लॉन्च
2026-08-06
-
पंजाब पुलिस का खुलासा: ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल तबाह, 9 गिरफ्तार
2026-08-06
-
युवा शक्ति और सियासत: जब छात्रों के दर्द पर खुलकर बोले नेता प्रतिपक्ष
2026-08-05
-
Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, 3 दिन का मिली था अल्टीमेटम
2026-08-05
-
सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे जज, देश को मिलेगी पहली महिला CJI!
2026-08-05
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूस्खलन, पंजाब के श्रद्धालु की मौत
2026-08-05
-
देश के कई राज्यों में होगी बारिश, यूपी के इन जिलों में अलर्ट
2026-08-05
-
तमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार आज पहला बजट पेश करेगी
2026-08-05
-
धधकने से बची पेंचवैली एक्सप्रेस, एसी कोच में थे 72 यात्री
2026-08-05
-
Delhi Lakshmi Scheme: 2.65 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये
2026-08-04
-
छह करोड़ की हेरोइन बरामद, 22 साल का है तस्कर
2026-08-04
-
वैष्णो देवी श्राइन में कथित 20 टन चांदी हेराफेरी मामला कोर्ट की निगरानी में
2026-08-04