कौन सच्चा-कौन झूठा?: Rahul Gandhi Vote Chori Allegations को लेकर भाजपा लाई सोनीपत की अंजलि का नया वीडियो
खबर सार :-
Rahul Gandhi Vote Chori Allegations : राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोपों की सोनीपत की अंजलि त्यागी ने खंडन किया, भाजपा ने वीडियो शेयर कर आरोपों को झूठा बताया, कांग्रेस सांसद के दावे पर सवाल उठे।
खबर विस्तार : -
Rahul Gandhi Vote Chori Allegations : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी और वोट कटने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सोनीपत की एक महिला वोटर का वीडियो दिखाकर चुनावी धोखाधड़ी का दावा किया। उसी महिला का एक दूसरा वीडिया लेकर भाजपा सामने आई है जिसमें महिला ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए इसका खंडन किया है।
Rahul Gandhi Vote Chori Allegations : राहुल ने सोनीपत की अंजलि त्यागी का वीडियो किया था साझा
राहुल गांधी ने सोनीपत की अंजलि त्यागी नामक महिला का वीडियो साझा करते हुए दावा किया था कि महिला ने अपनी वोटिंग पर हुई धांधली के बारे में शिकायत की थी। वीडियो में अंजलि ने यह आरोप लगाया था कि उसका वोट कट गया था, जिससे चुनाव में अनियमितताएं हुईं। लेकिन अब भाजपा इस महिला का एक और वीडियो साझा कर रही है।
Rahul Gandhi Vote Chori Allegations : भाजपा ने पेश किया अंजलि का दूसरा वीडियो
प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, राहुल गांधी की झूठी खबर फिर पकड़ी गई। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई हरियाणा की महिला ने वोट चोरी से इनकार किया और कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोला और उनके वीडियो का गलत इस्तेमाल किया। वीडियो में अंजलि त्यागी ने साफ तौर पर कहा कि उसका वीडियो गलत संदर्भ में इस्तेमाल किया गया है और उसने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया।
राहुल के वीडियो में अंजलि
वीडियो में अंजलि त्यागी ने कहा कि जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट डाला था, तो विधानसभा चुनाव में वोट डालने के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से गायब था। इसके बाद उन्हें अपना वोटर कार्ड फिर से अप्लाई करना पड़ा, जिसे उन्होंने जून में प्राप्त किया।
भाजपा के वीडियो में अंजलि
भाजपा द्वारा साझा किए गए वीडियो में वही महिला कांग्रेस के आरोपों का खंडन करती नजर आईं। वीडियो में अंजलि ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि बीजेपी ने वोट चोरी की है। मेरा वोट गलती से कट गया था। 140 करोड़ लोग हैं... वोट चोरी नहीं हुई, वोट कट गया होगा।" कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर की गई आलोचना के जवाब में अंजलि ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि जानबूझकर कोई गड़बड़ी हुई थी।
Rahul Gandhi Vote Chori Allegations : भाजपा ने सभी आरोप नकारे
प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों की सच्चाई सामने आई हो। इससे पहले बिहार में उनकी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान रोहतास जिले की रंजू देवी ने भी राहुल के द्वारा लगाए गए वोट कटने के आरोपों को खारिज किया था। राहुल गांधी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए और एक ब्राजील की मॉडल की फोटो दिखाकर यह साबित करने का प्रयास किया कि हरियाणा के 10 मतदान केंद्रों पर 22 फर्जी वोट डाले गए थे। हालांकि, इन दावों के बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधते हुए इन आरोपों को झूठा बताया है और उन्हें चुनावी धोखाधड़ी का राजनीतिक औजार करार दिया है।
फिलहाल अभी यह कहना मुश्किल है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। अगर राहुल गांधी के आरोपों की जांच की जाए तो शायद सच सामने आए। अब यह देखना होगा कि क्या भाजपा या चुनाव आयोग इस मामले में जांच करने की सिफारिश केंद्र सरकार से करते हैं या नहीं। यहां यह भी देखना होगा कि राहुल गांधी इस बात को कितनी दूर तक ले जाते हैं। क्या वह भी इस मुद्दे पर आरोप लगाओं और भाग जाओं की रणनीति अपनाते हैं या फिर इसे हर मंच से जनता के सामने लाएंगे और जांच की मांग कर इसे कोर्ट में ले जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अग्निवीरों का जारी रहेगा चार साल का सेवा काल, नहीं होगा कोई बदलाव नहीं
2026-11-04
-
हिमंता की राहुल को सलाह, आप एंग्री यंग मैन की तरह काम नहीं कर सकते
2026-11-04
-
12 पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में, बर्फ में दबे मिले दो शव
2026-11-04
-
दीपावली पर बाजारों में पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी तंत्र बढ़ाया
2026-11-03
-
पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर भारत ने दोहराई शांति और स्थिरता की अपील
2026-11-03
-
23 साल पहले घर छोड़ गए थे पिता, हरिद्वार में दर्शन के दौरान मिले
2026-11-03
-
त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों ने लाठी-डंडों से किया हमला, 8 गिरफ्तार
2026-11-03
-
PM Modi ने पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का किया लोकार्पण
2026-11-03
-
कुंभ की तैयारियों में जुटा प्रशासन, हरिद्वार को एक रंग में रंगने की है योजना
2026-11-03
-
कोलकाता में 12 आईएएस अधिकारी नियुक्त, सीएए की 24 घंटे में तैयारी तेज
2026-11-03
-
बलरामपुर में निलंबन कार्रवाई के साथ चल रही बातचीत, Chhattisgarh पटवारी संघ दोहरे बर्ताव से नाराज
2026-11-03
-
Cyclone Murasu Landfall: आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 120 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं
2026-11-03
-
हर नागरिक तक पहुंचे न्याय की पहुंच, देवघर में बोले मुख्य न्यायाधीश
2026-11-03
-
मिक्सिंग मशीन में उतरा करेंट, झुंझुनू के आठ मजदूरों की मौत
2026-11-02
-
ग्रंथों में वर्णित जीवन मूल्यों के अनुरूप आचरण करेंः डीवाई चंद्रचूड़
2026-11-02