Sonam Wangchuk: सफदरजंग में ही रहेंगे सोनम वांगचुक, हाईकोर्ट का मेदांता शिफ्ट करने से इनकार
खबर सार :-
Delhi High Court Sonam Wangchuk Treatment: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करने के फ़ैसले को पूरी तरह से कानूनी और सही ठहराया है। उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर सुनवाई करते हुए, कोर्ट ने वांगचुक को मेदांता जैसे प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को खारिज कर दिया।
खबर विस्तार : -
Delhi High Court Sonam Wangchuk: दिल्ली हाई कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर एक बहुत अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) से निजी अस्पताल मेदांता में ट्रांसफर करने की याचिका पर तुरंत राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने साफ किया कि मौजूदा हालात में वांगचुक का इलाज सरकारी सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा। साथ ही कोर्ट ने उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किए। अगली सुनवाई 24 जुलाई को तय की गई है।
वांगचुक के इलाज को लेकर कोर्ट ने क्या कुछ कहा-
मामले की सुनवाई करते हुए, हाई कोर्ट ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो को कोई अंतरिम राहत नहीं दी। सुनवाई के दौरान, जस्टिस मिनी पुष्करणा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला पूरी तरह से कानून के दायरे में लिया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि हर जीवन कीमती है और वांगचुक के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। अपने आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक को इलाज के दौरान डॉक्टरों का सहयोग करना चाहिए।
अगर वह चिकित्सीय कारणों से जरूरी दवा लेने से इनकार करते हैं, तो डॉक्टर उनके स्वास्थ्य के हित में जरूरी इलाज करने के लिए अधिकृत हैं। कोर्ट ने साफ किया कि उनके स्वास्थ्य के बारे में अंतिम फैसला अस्पताल की मेडिकल टीम का होगा। यह भी बताया गया कि सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर लगातार उन पर नजर रख रहे हैं, और ऐसा कोई आधार नहीं है जिससे यह लगे कि उन्हें जबरदस्ती दवा या इलाज दिया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि वांगचुक हिरासत में नहीं हैं। उनकी पत्नी, भाई और जीजा को उनके साथ चौबीसों घंटे रहने की इजाज़त दे दी गई है और अस्पताल में परिवार के लिए एक अलग कमरा भी दिया गया है।
शनिवार को वांगचुक को कराया गया था भार्ती
बता दें कि सोनम वांगचुक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। शनिवार को, तेजी से बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली पुलिस उन्हें धरना स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया। इस कार्रवाई के दौरान वांगचुक के समर्थकों और पुलिस के बीच काफी हंगामा हुआ। पुलिस का कहना है कि यह कदम हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए और वांगचुक की जान बचाने के लिए उठाया गया था।
पत्नी ने की थी प्राइवेट अस्पताल की मांग
दरअसल सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कोर्ट में एक याचिका दायर करके उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की। उनकी तरफ से पेश हुए सीनियर वकील कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा और अखिल सिब्बल ने दलील दी कि सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने के बाद से सोनम वांगचुक अपने वकीलों और डॉक्टरों से नहीं मिल पाए हैं। कपिल सिब्बल ने कहा कि वे सिर्फ़ सफदरजंग अस्पताल से उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर करने का अनुरोध कर रहे थे और इसके अलावा कुछ और नहीं मांग रहे थे। फिलहाल, हाई कोर्ट ने निजी अस्पताल में शिफ्ट करने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है और अगली सुनवाई 24 जुलाई को तय की गई है।
ये भी पढ़ेंः- सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- सवाल पूछना हमारा हक है
अन्य प्रमुख खबरें
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16