Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एंजेंसियां अलर्ट पर, काॅलर की तलाश
खबर सार :-
Red Fort Bomb Threat: शनिवार को मुंबई पुलिस को फोन काॅल पर लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस काॅलर की तलाश कर रही है।
खबर विस्तार : -
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आए एक फोन कॉल से मिली थी, जिसमें कॉलर ने लाल किले को उड़ाने की बात कही थी। मुंबई पुलिस ने तुरंत यह जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को सुरक्षा इंतज़ाम करने के लिए अलर्ट किया गया।
पूरे परिसर की सघन तलाशी
अलर्ट मिलते ही पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ता और दूसरी सुरक्षा टीमें लाल किले पहुंचीं और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। अधिकारियों को कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। बाद में, अधिकारियों ने बम की धमकी को अफवाह करार दिया। फिलहाल, अधिकारी कॉलर का पता लगाने और धमकी के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले साल हुआ था विस्फोट
गौरतलब है कि यह धमकी लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर 2025 को हुए एक धमाके के कुछ महीनों बाद मिली है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने विस्फोटक से भरी हुंडई i20 कार के ड्राइवर की पहचान उमर-उन-नबी के तौर पर की थी, जो फ़रीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कश्मीरी डॉक्टर था।
लगभग 2,900 किलो विस्फोटक बरामद
यह धमाका उसी दिन हुआ था जब सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 50 किलोमीटर दूर हरियाणा के फरीदाबाद में एक जगह से लगभग 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था। इसमें अमोनियम नाइट्रेट भी शामिल था। जांचकर्ताओं को शक था कि आरोपी ने अपने दो कथित साथियों, मुजम्मिल शकील और आदिल राथर की गिरफ्तारी और विस्फोटक जब्त होने के बाद गाड़ी में धमाका किया था।
मई में नौ आतंकी हुए गिरफ्तार
मई में एक और बड़े आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी एजेंसी ISI और फरार गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से कथित तौर पर जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पावर प्लांट, परमाणु ठिकानों और सुरक्षाकर्मियों जैसी अहम जगहों पर हमले की साजिश रच रहे थे।
ये भी पढ़ेंः- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अयोध्या से सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज...
अन्य प्रमुख खबरें
-
ED Action: सलीम डोला के ड्रग्स नेटवर्क पर ईडी की कार्रवाई, दो गिरफ्तार
2026-10-09
-
Train Cancelled: 10 अक्टूबर को रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द
2026-10-09
-
CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली इजाजत
2026-10-09
-
172 लोगों की जान बचाने पायलट स्मित मच्छार को सम्मान
2026-10-09
-
By Election Result: नंदीग्राम-रेजीनगर मेंं भाजपा को बढ़त, धारापुरम में पलटी बाजी
2026-10-09
-
विश्व डाक दिवस आज, नेताओं ने डाक कर्मचारियों की निष्ठा को सराहा
2026-10-09
-
सारेक्स-2026 : डोर्नियर विमान और हेलीकॉप्टरों ने दिखाया बचाव अभियान
2026-10-08
-
कला और संस्कृति के नए मंच बनेंगे नमो भारत स्टेशन, एमओयू पर हस्ताक्षर
2026-10-08
-
SIR और CEC के समर्थन में 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम लिखा OPEN लेटर
2026-10-08
-
एआई नियमों पर अगले महीने आएगा परामर्श पत्र
2026-10-08
-
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन
2026-10-08
-
वायुसेना ने मनाया 94वां दिवस, भव्य परेड कर लिया देश सेवा का संकल्प
2026-10-08
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08