करोड़ों भारतीयों में जगाई स्वतंत्रता और राष्ट्रभावना की चेतना, स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है का दिया मंत्र, जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
खबर सार :-
स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा, तिलक ने राष्ट्रवाद की भावना जगाई और पीढ़ियो को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उनके विचारों को देश के लिए प्रेरणा बताया। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में तिलक ने राष्ट्रवाद की भावना जाग्रित की और पीढ़ियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
लोकमान्य तिलक ने जगाई राष्ट्रवाद की भावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में उन्होंने राष्ट्रवाद की भावना जगाई और पीढ़ियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। हमारी संस्कृति को लोकप्रिय बनाने और भाईचारे की भावना को बढ़ाने के उनके प्रयास भी उतने ही प्रेरणादायक थे। उनकी लेखनी ने लोगों में नया आत्मविश्वास जगाया और गर्व की भावना को बढ़ावा दिया।
पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे राष्ट्रभावना की चेतना को जगाने वाला मंत्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अमर उद्घोष, 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा', करोड़ों भारतीयों में स्वतंत्रता और राष्ट्रभावना की चेतना जगाने वाला मंत्र बना। उनका अटूट राष्ट्रप्रेम, स्वराज के प्रति दृढ़ संकल्प और स्वदेशी पर बल आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
स्वभाषा, स्वदेशी और स्वसंस्कृति के लिए किया आजीवन संघर्ष
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी स्वाधीनता संग्राम के उन अग्रणी नायकों में थे, जिन्होंने आजादी के आंदोलन में युवाओं को संगठित और प्रेरित करने के साथ-साथ स्वभाषा, स्वदेशी और स्वसंस्कृति के लिए भी आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने लिखा, "'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' उनके इस उद्घोष ने पूरे राष्ट्र की चेतना को झकझोर कर स्वाधीनता की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती जैसे आयोजनों से उन्होंने राष्ट्रीय जागरण का अभूतपूर्व कार्य किया। उनका कालजयी ग्रंथ 'गीता रहस्य' आज भी हमें कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। लोकसेवा व राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक तिलक महाराज की जयंती पर उन्हें कोटिश नमन।
राष्ट्र सर्वोपरि की भावना ने करोड़ों भारतीयों में जगाई स्वाधीनता आंदोलन
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर पुरोधा, पूर्ण स्वराज्य के प्रबल उद्घोषक और अदम्य राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने लोकमान्य तिलक को नमन करते हुए कहा, "स्वदेशी आंदोलन, शिक्षा प्रसार और निरंतर सक्रियता के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को बलवती करने में लोकमान्य तिलक की महती भूमिका रही। उनके निर्भीक व्यक्तित्व, राष्ट्रवादी पत्रकारिता और जनजागरण के प्रयासों ने करोड़ों भारतीयों को स्वाधीनता आंदोलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र सर्वोपरि की उनकी भावना, अदम्य साहस, विचारशीलता और तपस्वी कर्मनिष्ठा आज भी प्रत्येक भारतीय को मातृभूमि की सेवा, राष्ट्रनिर्माण और कर्तव्यनिष्ठ जीवन के लिए प्रेरित करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीएम मोदी ने किया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी नेटवर्क का उद्घाटन
2026-09-08
-
पीएम-सेतु योजना के तहत 735.70 करोड़ रुपए की एसआईपी को मंजूरी
2026-09-08
-
विकास देख फिर चिल्लाएंगे नाराज फूफा...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
2026-09-08
-
मनोवैज्ञानिकों के जरिए अफसरों को हनी-ट्रैप में फंसा रही आईएसआई
2026-09-08
-
मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल गांधी का बयान
2026-09-08
-
पालघर अस्पताल में डॉक्टरों से दुर्व्यवहार, एकनाथ शिंदे का बड़ा एक्शन
2026-09-07
-
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हाई कोर्ट का MCD को जांच का निर्देश
2026-09-07
-
ग्रामीण LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, अब 25 दिन में फिर बुक होगा गैस सिलेंडर
2026-09-07
-
Delhi Building Collapse: बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार
2026-09-07
-
पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
2026-09-07
-
सागर जहरीली शराबः 30 से ज्यादा आरोपियों पर केस, 12 मौतें
2026-09-07
-
सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 11 लोगों को बचाया गया
2026-09-06
-
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे
2026-09-06
-
BRICS Summit 2026 से पहले नई दिल्ली में तैयारियां तेज
2026-09-06