PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी, 6350 करोड़ की कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
खबर सार :-
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार से दो दिवसीय वाराणसी दौरा शुरू हो रहा है। अपनी यात्रा के दौरान वे 6 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के आगमन पर शहर में खुशी का माहौल है।
खबर विस्तार : -
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके आने से पहले ही काशी का माहौल उत्साह से भरा हुआ है। इस दौरान प्रधानमंत्री 6,350 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल के बीच बंगाली महिलाओं ने PM मोदी के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया। लगभग दो दर्जन महिलाएं गंगा घाटों पर जमा हुईं और शंख बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। महिलाओं ने कहा कि उन्हें बंगाल में चल रहे चुनावों में जीत का पूरा भरोसा है और काशी में यह जश्न उसी खुशी को मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी
महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी पहुंचने पर वे उनका भव्य स्वागत करने की योजना बना रही हैं। वे शंख बजाकर, फूलों की वर्षा करके और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी। काशी के घाटों पर गूंजते शंखों की आवाज और महिलाओं का जोश साफ तौर पर यह संकेत दे रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पूरा शहर जबरदस्त उत्साह और खुशी के माहौल में डूबा हुआ है।
कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम लगभग 5 बजे वाराणसी में आयोजित एक महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लगभग 6,350 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे। अगली सुबह लगभग 8:30 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 1,050 करोड़ से अधिक की लागत से पूरी की गई 48 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन, और भगवानपुर में 55 MLD क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का उद्घाटन शामिल है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15