PM Modi ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड ! मेलोनी ने दी खास बधाई, दुनिया भर से आ रहे संदेश
खबर सार :-
PM Modi Breaks Nehru Record : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में इतिहास रच दिया है। अब उनके नाम देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
खबर विस्तार : -
PM Modi Breaks Nehru Record : पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का रिकॉर्ड तोड़कर बुधवार को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह सबसे लंबे समय तक लगातार देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत और दुनिया भर के नेताओं ने उन्हें पद पर लगातार 4,399 दिन पूरे करने की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है। वैश्विक नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की खूब तारीफ की है।
PM Modi को मेलोनी ने दी खास बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर पीएम नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पोस्ट करके बधाई दी। मेलोनी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का हाल ही में रोम में दोबारा स्वागत करना उनके लिए खुशी की बात रही। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच एक "खास रणनीतिक साझेदारी" शुरू की है, एक ऐसी साझेदारी जो भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।
दरअसल PM मोदी ने 19-20 मई, 2026 को आधिकारिक दौरे पर इटली का दौरा किया था। मेलोनी (Giorgia Meloni) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक खास संदेश भी पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!" इस दौरान एक मेलोडी क्षण भी काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने अपनी इतालवी समकक्ष को 'मेलोडी' टॉफी उपहार स्वरूप दी थी। जिस पर खुशी ज़ाहिर करते हुए मेलोनी ने कहा था कि यह एक शानदार तोहफा है।
बता दें कि पीएम मोदी के इस दौरे पर सुरक्षा, अहम खनिजों और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच लगभग 15 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही, 2027 के लिए भारत-इटली 'संस्कृति और पर्यटन वर्ष' शुरू करने का फ़ैसला भी लिया गया।
दुनिया भर के नेता दे रहे बधाई
इस उपलब्धि पर उन्हें दुनिया भर के देशों से बधाई मिल रही है। बधाई देने वालों में मालदीव के राष्ट्रपति, भारत में अमेरिकी राजदूत (एरिक गार्सेटी), श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे और त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला-बिसेसर जैसे नेता शामिल हैं। इन देशों के नेताओं ने रिश्तों को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है और प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक और उल्लेखनीय बताया है।
PM Modi ने तोड़ा पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि बुधवार को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा किया। नेहरू ने जहां 13 मई 1952 को पहली बार निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और लगातार 4398 दिन प्रधानमंत्री रहे थे। तो वहीं नरेंद्र मोदी ने अब उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते बतौर प्रधानमंत्री 4399 दिन पूरे कर लिए है। वह अब सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को पद की शपथ ली थी और तब से उनका यह सफर बिना किसी रुकावट के जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की तलाश तेज, 29 परिवारों से लिए DNA सैंपल
2026-09-10
-
भारत रत्न सीएनआर राव को नोटिस, एसआईआर में Prof की जगह Proff मिला
2026-09-09
-
DRI की बड़ी कार्रवाई: 15 दिन में 740 किलो ड्रग्स जब्त, 13 गिरफ्तार
2026-09-09
-
ब्रिटेन की टेक्निकल गड़बड़ी से भारत तक हवाई सफर पर असर
2026-09-09
-
गुजरातः सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में धधकी आग, 18 दुकानें जलकर राख
2026-09-09
-
रांची समेत कई जिलों में जिला मुख्यालयों का घेराव, मुकदमे वापस लेने की मांग
2026-09-08
-
जेल में मोबाइल रखने के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को झटका
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने किया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी नेटवर्क का उद्घाटन
2026-09-08
-
पीएम-सेतु योजना के तहत 735.70 करोड़ रुपए की एसआईपी को मंजूरी
2026-09-08
-
विकास देख फिर चिल्लाएंगे नाराज फूफा...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज
2026-09-08
-
गया में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सारी व्यवस्थाएं
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
2026-09-08
-
मनोवैज्ञानिकों के जरिए अफसरों को हनी-ट्रैप में फंसा रही आईएसआई
2026-09-08
-
मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल गांधी का बयान
2026-09-08
-
पालघर अस्पताल में डॉक्टरों से दुर्व्यवहार, एकनाथ शिंदे का बड़ा एक्शन
2026-09-07