ऑनलाइन गेमिंग पर कसेगा सरकार का शिकंजा, 1 मई से लागू होंगे नए नियम
खबर सार :-
Online Gaming New Rules: देश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने के लिए नए नियम 1 मई 2026 से लागू होंगे।
खबर विस्तार : -
Online Gaming New Rules: देश के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को नियंत्रित करने के लिए नए नियम 1 मई 2026 से लागू होंगे। सरकार ने बुधवार को घोषणा की। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों और विशेष रूप से बच्चों को वित्तीय नुकसान से बचाना है और साथ ही भारत को गेमिंग और डिजिटल रचनात्मकता के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
देश के युवा वर्ग में ऑनलाइन गेमिंग की लत देखी जा रही है। यहां तक कि छोटे बच्चे भी इनसे अछूते नहीं हैं। वहीं, इंटरनेट पर ऐसे कई गेम्स हैं, जिनमें आर्थिक नुकसान का जोखिम रहता है। इस बात को ध्यान रखते हुए नियमों में पैसे वाले खेलों और उनसे जुड़ी लत की संभावना के बारे में बढ़ती चिंताओं को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों के साथ व्यापक परामर्श और कड़ी कानूनी जांच के बाद इन नियमों को अंतिम रूप दिया है, जिससे इस सेक्टर में स्पष्टता और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके।
ऑनलाइन गेमिंग अथाॅरिटी करेगी निगरानी
ऑनलाइन गेमिंग की निगरानी करने के लिए एक नई संस्था बनाई जाएगी, जिसे ऑनलाइन गेमिंग अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाएगा। इसका मुख्यालय दिल्ली में होगा। यह संस्था इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तत्वावधान में काम करेगी। इसमें गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय, और कानून मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये नियम 'ऑनलाइन गेमिंग का प्रचार और विनियमन नियम, 2026' शीर्षक के तहत लागू किए जाएंगे।
दो श्रेणियों में बटेंगे खेल
यह अथाॅरिटी ऑनलाइन पैसे वाले खेलों की एक विस्तृत सूची बनाएगी और अवैध वित्तीय लेनदेन को रोकने के लिए बैंकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करेगी। ऑनलाइन गेमिंग को दो भागों ‘मनी गेम्स’ व ‘सामान्य ई-गेम्स’ में बांटा जाएगा। अथाॅरिटी गेमिंग में पैसों की लेनदेन पर भी अपनी नजर रखेगी।
मनी गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
अब 1 मई से ऐसे गेमिंग कंपनियों को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा, जिनमें वित्तीय लेनेदेन से जुड़े जोखिम हों। सरकार ऐसे गेम्स को चिन्हित करेगी। मंजूर किए गए गेम्स को 10 साल का डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14
-
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 5 वर्ष तक जारी रखने की मिली मंजूरी
2026-10-14