22 वर्षीय युवक के हाथ पर था छह करोड़ का चिट्टा, पुलिस से बचने में नहीं छोड़ी कसर
खबर सार :-
शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता ूिूमली है। यह इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है। पुलिस ने हरियाणा के 22 वर्षीय युवक को हाई ग्रेड हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
खबर विस्तार : -
शिमला/अहमदाबादः शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता ूिूमली है। यह इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है। पुलिस ने हरियाणा के 22 वर्षीय युवक को हाई ग्रेड हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह करीब सवा किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। विजय कुमार पुत्र दर्शन सिंह, निवासी नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में इसकी पहचान हुई है।
यह भी पढ़ें: भोपालः आवासीय भवनों में चल रहीं 15 से अधिक दुकानें सील, नगर निगम अधिकारियों से पूर्व पार्षद की झड़प
डिलीवरी लेने वाले लोगों के संपर्क में था
जानकारी के अनुसार युवक शिमला में चिट्टे की खेप की डिलीवरी करने गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह डिलीवरी लेने वाले लोगों के संपर्क में था। पुलिस को यह जानकारी पहले से थी। वह व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क बना रहा था, ताकि उसकी पहचान और आवाजाही का पता आसानी से न चलाया जा सके। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद उसकी घेराबंदी कर उसे डिलीवरी होने से पहले ही पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इसका नेटवर्क कहां तक है।
तारा देवी पहुंचनी थी खेप, शोघी के पास कार्रवाई
पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल ने तीन अगस्त को एक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसी जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। सवाल यह है कि उससे जुड़े अन्य लोग कौन हैैं। खेप कहां से आई और कहां पहुंचाया जाना था। अन्य लोग कौन हैं, खेप कहां से लाई गई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जिला शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि यह 2026 की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है। जांच चल रही है।
रणनीति बदली, पूरे नेटवर्क पर फोकस
शिमला पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहा है। लेकिन इसकी रणनीति बदली गई है। पहले अधिक संख्या में मामले दर्ज करने पर जोर रहता था। अब बड़ी बरामदगी पर जोर है। मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी, बैकवर्ड लिंकेज, तकनीकी और वित्तीय जांच चलती रहती है। इसके जरिए पूरे नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस साल अब तक जिला शिमला में चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की जा चुकी है।
18 लाख के सोने के साथ दो गिरफ्तार
अहमदाबाद। अहमदाबाद सिटी पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर इंस्टाग्राम पर होम क्लीनिंग सर्विस का विज्ञापन देकर झांसे में आए लोगांें के घरों से गहने चुराने का आरोप है। आरोपी सफाई सेवा देने के बहाने ग्राहकों के घरों में जाने से पहले सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे। वह एक क्लीनिंग कंपनी का प्रचार करते थे। वह इन दौरों के दौरान कीमती सामान चुरा लेते थे। गश्त के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापनों के जरिए ठगने की खबर
आरोपियों की पहचान अर्जुन देवाजी किर (23) और नानू शंकर किर (22) के तौर पर हुई है। ये मूल रूप से राजस्थान के सलूंबर जिले की किर बस्ती के रहने वाले हैं और सफाई का काम करते थे। बरामद चोरी के गहने की कीमत लगभग 18.90 लाख रुपए है। वडाज पुलिस को सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए होम क्लीनर बनकर लोगों को ठगने की खबर मिली थी। चोरी करने के आरोप में एक और गिरोह को गिरफ्तार किया था, इससे भी कुछ क्लू मिले थे। इस कार्रवाई से सोला और विवेकानंद नगर पुलिस स्टेशनों में दर्ज चोरी के मामले सुलझे।
यह भी पढ़ें: 44 लाख के बीमा के लिए पत्नी की हत्या, शव पर कई बार चढ़ाई कार, पति समेत 4 गिरफ्तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
आगर मालवा में नाले के तेज बहाव में आई कार, आठ लोगों की डूब कर मौत
2026-09-19
-
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
2026-09-19
-
तेजस, HTT-40 और ध्रुव NG से स्वदेशी क्षमता को मिली मजबूती
2026-09-18
-
शेखपुरा के कुसुंभा में फूटा गुस्सा, महिलाओं ने अधिकारियों पर झाड़ू फेरा, हथियार खींचे
2026-09-18
-
ASI की गोली मारकर हत्या, DGP ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
2026-09-18
-
उज्जैन में प्रज्जवलित हुए 33.27 लाख दीये, सेवा संकल्प का दिया संदेश
2026-09-17
-
मणिपुर राहत शिविर मौतें: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
2026-09-17
-
उधमपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, दो पाकिस्तानी जैश आतंकवादी ढेर
2026-09-17
-
18 सितंबर को बेंगलुरु में दिखेगी स्वदेशी विमानन क्षमता, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
2026-09-17
-
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-09-17
-
मेडिकल स्टोर्स पर अनिवार्य हुए सीसीटीवी कैमरे, क्यों उठाया गया ये कदम
2026-09-17
-
औली में भारत-अमेरिका का दम, ड्रोन संग आतंकी ठिकानों पर अभ्यास
2026-09-17
-
खड़गे और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मोदी को दीं शुभकामनाएं, केजरीवाल ने उगला जहर
2026-09-17
-
ओडिशाः पुरी में happy-birthday, 2500 दीये, 25 फीट के सैंड आर्ट में पीएम मोदी की झलक
2026-09-17
-
वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प बाइक रैली को आज रवाना करेंगे अमित शाह
2026-09-17