CJP Protest Update : राहुल गांधी बोले– देश को मिला इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री
खबर सार :-
नई दिल्ली में संसद घेरने निकले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद विपक्ष हमलावर है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए शिक्षा व्यवस्था और NEET Paper Leak मामले में सरकार की चुप्पी पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली की सड़कें भारी हंगामे और संग्राम की गवाह बनीं। देश में बार-बार सामने आ रहे NEET Paper Leak (नीट पेपर लीक) और शिक्षा तंत्र में धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे हज़ारों छात्रों के प्रदर्शन ने उस समय हिंसक मोड़ ले लिया, जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। 'चलो संसद' मार्च के तहत आगे बढ़ रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठियाँ भाजीं और आँसू गैस के गोले दागे, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद देश का राजनीतिक तापमान अचानक चरम पर पहुँच गया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पुलिस कार्रवाई पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और उन्हें भारत का अब तक का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश की हालत ऐसी हो चुकी है कि NEET Paper Leak जैसे गंभीर अपराध में शामिल असली अपराधी तो खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन अपने हक के लिए आवाज़ उठाने वाले मासूम छात्रों को जेल और लाठियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2026
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने… pic.twitter.com/DbX5L4Iq5C
152 परीक्षाओं में गड़बड़ी और करोड़ों युवाओं का भविष्य दांव पर
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में 152 से अधिक सरकारी परीक्षाओं में धांधली हुई है, जिससे करीब 7.5 करोड़ अभ्यर्थियों का भविष्य सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद सरकार किसी भी बड़े दोषी को सलाखों के पीछे पहुँचाने में नाकाम रही है। NEET Paper Leak जैसी घटनाओं से आहत युवाओं जब अपने अधिकारों की बात करते हैं, तो उन्हें पुलिस की लाठियों से चुप कराने की कोशिश की जाती है।
शांतिपूर्ण विरोध एक अटूट और मौलिक अधिकार है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2026
भारत के निर्दोष छात्रों पर हमला करने के आदेशों का आँखें बंद करके पालन करने वाले हर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी ये बात ध्यान रखें:
संविधान ही आपका मालिक है।
सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती।
जवाबदेही ज़रूर तय की जाएगी।
Peaceful…
विपक्ष के नेता ने आगे लिखा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए शांतिपूर्वक विरोध जताना संविधान द्वारा दिया गया मौलिक अधिकार है। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अफसरों को आगाह करते हुए कहा कि सत्ता कभी स्थाई नहीं रहती। संविधान ही सर्वोपरि है और आज नहीं तो कल इस बर्बरता का जवाब तय किया जाएगा।
'56 साल के युवा' वाले तंज से गरमाई सियासत
संसद सत्र शुरू होने से पहले ही सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी तीर चलने लगे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अंतरिक्ष स्टार्टअप की सराहना करते हुए चुटकी ली थी कि वहां काम करने वाले असली युवाओं की औसत उम्र 28 वर्ष है, वे किसी "56 साल के युवा" की बात नहीं कर रहे हैं। इस बयान को राहुल गांधी पर सीधा कटाक्ष माना गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि तंज कसने के बजाय प्रधानमंत्री यह बताएं कि उनका दावा किया जाने वाला 56 इंच का सीना अब देश के युवाओं के मुद्दे पर कहाँ गायब हो गया है?
प्रियंका गांधी ने भी सरकार को घेरा
संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी छात्रों के समर्थन में आवाज़ बुलंद की। उन्होंने साफ कहा कि ये छात्र किसी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं। विपक्ष लगातार सदन के भीतर NEET Paper Leak और नई शिक्षा नीतियों के दुष्प्रभावों पर खुली चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष लगातार बहस से भाग रहा है। जब युवा अपनी बात संसद तक पहुँचाना चाहते हैं, तो उन पर बल प्रयोग किया जाता है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। वर्तमान में दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। NEET Paper Leak को लेकर भड़की यह आग अब संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह बड़े राजनीतिक टकराव का रूप ले चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सरकार का परियोजनाओं के क्रियान्वयन, निवेश और उत्पादन शुरू कराने पर जोर
2026-08-18
-
बंगाल की खाड़ी में 8 मछुआरे लापता, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-08-18
-
अब हमारे टैंक और फाइटर जेट होंगे पूरी तरह स्वदेशी! रक्षा क्षेत्र में आया बड़ा बदलाव।
2026-08-18
-
बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी, राम माधव की वापसी
2026-08-18
-
राहुल मानहानि केस: सात्यकी सावरकर ने कोर्ट में गोडसे-RSS संबंध माना
2026-08-18
-
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी एसआईटी रिपोर्ट
2026-08-18
-
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त 19 अगस्त को, महिलाओं को मिलेंगे 1750 रुपए
2026-08-17
-
यूपीआई पोस्ट ट्रांसफर सेवा से कतर से भारत पैसा भेजना हुआ आसान
2026-08-17
-
Supreme Court: एयरलाइंस के मनमाने किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2026-08-17
-
आतंकी गुट शहजाद भट्टी नेटवर्क का खात्मा : अमित शाह
2026-08-17
-
राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम को ने दिया ये आदेश
2026-08-17
-
क्या मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात से थमेगा झारखंड के युवाओं का गुस्सा?
2026-08-17
-
राहुल गांधी को मिली बड़ी कानूनी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई-ईडी को दिए निर्देश
2026-08-17
-
उज्जैनः बाबा महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त
2026-08-17
-
बिहारः मंदिर में उम्मीद से ज्यादा बढ़ी भीड़, लखीसराय हादसे की जांच शुरू
2026-08-17