अमेरिका ने भारतीयों को दी बड़ी चेतावनी, कहा- जल्द बंद हो सकते हैं ईबी-1 ग्रीन कार्ड, जानें... इसके पीछे की वजह
खबर सार :-
अमेरिका ने चेतावनी दी है कि भारतीयों के रोजगार आधारित प्रथम श्रेणी ईबी-1 ग्रीन कार्ड की उपलब्धता जल्द समाप्त हो सकती है। इसकी वजह ईबी-1 श्रेणी में बहुत अधिक आवेदन और बढ़ती मांग को बताया है।
खबर विस्तार : -
वॉशिंगटन: अमेरिका ने ईबी-1 ग्रीन कार्ड को लेकर भारतीयों को चेतावनी दी है। अमेरिका ने चेताया है कि भारतीयों के लिए रोजगार आधारित प्रथम श्रेणी (ईबी-1) ग्रीन कार्ड की उपलब्धता आने वाले कुछ सप्ताह में खत्म हो सकती है। इसका प्रमुख कारण ईबी-1 श्रेणी में बहुत अधिक आवेदन और बढ़ती मांग बताया गया है। इसकी वजह से पहले से ही लंबे इंतजार का सामना कर रहे भारतीय आवेदकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने सितंबर वीजा बुलेटिन में कहा कि भारत से जुड़े ईबी-1 आवेदनों की संख्या इतनी ज्यादा है कि वित्तीय वर्ष 30 सितंबर को खत्म होने से पहले इस श्रेणी के लिए निर्धारित वीजा संख्या पूरी तरह इस्तेमाल हो सकती है।
इस श्रेणी को अस्थायी रूप से घोषित करना पड़ सकता है 'अनुपलब्ध'
विदेश विभाग ने कहा, "ईबी-1 श्रेणी में भारत के लिए उपलब्ध वीजा संख्या वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले पूरी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो आने वाले हफ्तों में इस श्रेणी को अस्थायी रूप से 'अनुपलब्ध' घोषित करना पड़ सकता है। साथ ही विभाग ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उचित बदलाव किए जाएंगे। ईबी-1 रोजगार आधारित पहली प्राथमिकता वाली कैटेगरी है, जिसमें असाधारण क्षमता वाले लोग, बेहतरीन प्रोफेसर और रिसर्चर, और कुछ मल्टीनेशनल एग्जीक्यूटिव और मैनेजर जैसे प्राथमिकता वाले वर्कर शामिल हैं।
रोजगार आधारित तीनों प्राथमिकता वाली कैटेगरी में बैकलॉग बहुत अधिक
यह चेतावनी भारतीयों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड की अन्य प्रमुख श्रेणियों में पहले से ही भारी बैकलॉग है। सितंबर के लिए ईबी-1 इंडिया की फाइनल एक्शन डेट 15 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। इसका मतलब है कि सामान्य तौर पर केवल उन्हीं भारतीय आवेदकों के मामलों पर अंतिम कार्रवाई हो सकती है जिनकी प्राथमिकता तिथि 15 अक्टूबर 2022 से पहले की है। ईबी-2 श्रेणी, जिसमें उच्च डिग्री वाले पेशेवर और विशेष योग्यता वाले लोग शामिल होते हैं। सितंबर वीजा बुलेटिन में 'यू' यानी 'अनुपलब्ध' दिखाई गई है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, 'यू' का अर्थ है कि इस अवधि में उस श्रेणी के लिए कोई वीजा जारी नहीं किया जा सकता। ईबी-2 इंडिया अगस्त में भी उपलब्ध नहीं था और सितंबर में भी उपलब्ध नहीं है। रोजगार आधारित तीसरी प्राथमिकता वाली कैटेगरी में भी बैकलॉग बहुत ज्यादा है।
सभी देशों के लिए खुली हुई है ईबी-5 कैटेगरी
सितंबर के लिए ईबी-3 इंडिया की 'फाइनल एक्शन डेट' 1 जनवरी, 2014 है, जिसका मतलब है कि कतार 12 साल से भी ज्यादा पुरानी है। तुलना के लिए ईबी-3 कैटेगरी में ज्यादातर देशों (जिनका नाम बुलेटिन में अलग से नहीं है) के लिए तारीख 1 सितंबर, 2024 है। मुख्य तौर पर चीन के लिए एक जनवरी, 2022 और फिलीपींस के लिए एक अगस्त 2023 है। भारत के लिए ईबी-5 इन्वेस्टर कैटेगरी (जो किसी खास ग्रुप के लिए आरक्षित नहीं है) भी सितंबर में 'फाइनल एक्शन' के लिए उपलब्ध नहीं है, हालांकि ग्रामीण प्रोजेक्ट्स, ज्यादा बेरोजगारी वाले इलाकों और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आरक्षित ईबी-5 कैटेगरी सभी देशों के लिए 'करंट' (यानी खुली हुई) बनी हुई है।
FAQ.
1- क्या है ईबी-1 ग्रीन कार्ड?
यह अमेरिका का रोजगार आधारित प्रथम वरीयता वाला अप्रवासी वीजा है।
2- ईबी-1 वीजा मिलने में कितना समय लगता है?
पूरी प्रक्रिया में 4 से 10 महीने लगते हैं।
3- ग्रीन कार्ड कितने समय के लिए वैध होता है?
ग्रीन कार्ड 10 वर्षों के लिए वैध होता है।
4- किस काम आता है ग्रीन कार्ड?
अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने की कानूनी अनुमति पाने के काम आता है ग्रीन कार्ड।
अन्य प्रमुख खबरें
-
BRICS Business Forum में PM मोदी ने बताया UPI का प्रभाव
2026-09-11
-
तेजी से बढ़ रही देश की बिजली मांग, एक दशक में हुई दोगुनी डिमांड
2026-09-11
-
हर 18 साल के नागरिक को मतदाता बनाने का लक्ष्यः CEC ज्ञानेश कुमार
2026-09-11
-
देशभर की बैंकों में हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
2026-09-11
-
BRICS Summit 2026 को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद
2026-09-11
-
मौसम ने फिर ली करवट, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
2026-09-11
-
इसरो ने किया 220केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट
2026-09-10
-
नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की तलाश तेज, 29 परिवारों से लिए DNA सैंपल
2026-09-10
-
भारत रत्न सीएनआर राव को नोटिस, एसआईआर में Prof की जगह Proff मिला
2026-09-09
-
DRI की बड़ी कार्रवाई: 15 दिन में 740 किलो ड्रग्स जब्त, 13 गिरफ्तार
2026-09-09
-
ब्रिटेन की टेक्निकल गड़बड़ी से भारत तक हवाई सफर पर असर
2026-09-09
-
गुजरातः सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में धधकी आग, 18 दुकानें जलकर राख
2026-09-09
-
रांची समेत कई जिलों में जिला मुख्यालयों का घेराव, मुकदमे वापस लेने की मांग
2026-09-08
-
जेल में मोबाइल रखने के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को झटका
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने किया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी नेटवर्क का उद्घाटन
2026-09-08