Srinagar: लैंडिंग के दौरान IndiGo विमान पोल से टकराया, बाल-बाल बचे 200 यात्री
खबर सार :-
Srinagar India flight Accident: नवी मुंबई से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट, श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्क करते समय 'विज़ुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम' (VDS) के पोल से टकरा गई।
खबर विस्तार : -
Srinagar Airport Indigo flight Collision pole: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब लैंडिंग के दौरान इंडिगो का एक विमान पोल से टकरा गया। यह विमान नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंचा था। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। फिलहाल विमान में सवार सभी 200 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, घटना के बाद भी हवाईअड्डे का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा।
सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवी मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) शुक्रवार सुबह करीब 9:02 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 6 पर पार्क की जा रही थी, तभी वह 'विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम' (VDGS) खंभे से टकरा गई। इस खंभे में लेजर या कैमरा सेंसर के साथ एक डिस्प्ले यूनिट लगी होती है। श्रीनगर एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय विमान में मौजूद सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे और किसी भी तरह की जनहानि या चोट की खबर नहीं मिली। घटना के बाद सभी यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया।
घटना की जांच में जुटे अधिकारी
अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारण की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा तय प्रक्रियाओं के अनुसार की जाएगी। दुर्घटना का सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य है और सभी उड़ानों का आना-जाना तय समय पर हो रहा है। विमान को जरूरी मेंटेनेंस के लिए रोक दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही यह फिर से उड़ान भरना शुरू करेगा। फिलहाल मामले से जुड़ी विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विमान से जुड़ी अन्य घटनाएं
इससे पहले गुरुवार को कतर के दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट के पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते फ़्लाइट को मस्कट की ओर मोड़ना पड़ा। मेडिकल इमरजेंसी के बीच विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। एक मेडिकल टीम ने पायलट की जांच की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मस्कट में उतरने के बाद, फ्लाइट 6E 1302 के पायलट की मेडिकल टीम ने जांच की और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया; अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इंडिगो ने यात्रियों को मस्कट से उनकी मंजिल तक ले जाने के लिए एक दूसरा विमान और नया क्रू उपलब्ध कराया। एयरलाइन ने बताया कि क्रू मेंबर की जरूरी मेडिकल जरूरतों के कारण फ्लाइट 6E 1302 को डायवर्ट किया गया था। एयरलाइन ने यह भी कहा कि मस्कट में इंतजार कर रहे यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और रेगुलर अपडेट दिए जा रहे हैं।
जबकि 2 सितंबर को गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। विमान 14 हजार फीट पर था जब इंजन में खराबी का पता चला । इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया।
अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
इसके अलावा सऊदी अरब के दम्मम से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्रू के एक सदस्य को प्लेन के टॉयलेट में टिश्यू पेपर का एक टुकड़ा मिला, जिस पर "बम" लिखा हुआ था। इस धमकी के बाद, पायलटों ने एहतियात के तौर पर फ़्लाइट को अहमदाबाद की ओर मोड़ने का फैसला किया।
ये भी पढ़ेंः- UP: कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
राहुल गांधी मानहानि मामला: सुलतानपुर कोर्ट में 14 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर देशभर में उत्सव का माहौल, दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-09-04
-
इस्तीफे पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, अधिकारियों को सेवा नहीं तो सुविधाएं क्यों!
2026-09-03
-
सुभाष चंद्र गर्ग कौन हैं और जीडीपी आंकड़ों को लेकर क्यों चर्चा में हैं? पूरी जानकारी
2026-09-03
-
रक्षा क्षेत्र में एक दूसरे के साथ देंगे भारत-बेल्जियम, बनी बात
2026-09-03
-
राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिकता याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
2026-09-03
-
जन्माष्टमीः मथुरा, द्वारका और कुरुक्षेत्र के मंदिरों में भव्य सजावट
2026-09-03
-
अमेरिका में भारतीयों के लिए जल्द बंद हो सकते हैं ईबी-1 ग्रीन कार्ड
2026-09-03
-
बेंगलुरु में पकड़े गए 31 बांग्लादेशी, भारतीय होने के सबूत नहीं
2026-09-02
-
सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस की जांच करेगी CBI
2026-09-02
-
पृथ्वी की घूमने की रफ्तार हुई धीमी, 100 साल में 1.8 सेकंड बढ़ा दिन
2026-09-02
-
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जानें पूरा कार्यक्रम
2026-09-02
-
असमः भूटान से छोड़ा पानी, बेकी नदी उफान पर, बरपेटा-बक्सा में हाईअलर्ट
2026-09-01
-
रक्षामंत्री ने दिए निर्देश, पांच साल का रोडमैप बनाएं, स्वदेशी तकनीक विकसित करें
2026-09-01
-
पराली से प्रदूषण नहीं, बढ़ेगी कमाईः नितिन गडकरी
2026-09-01