Weather Today: MP में धूप-छांव का दौर, ग्वालियर में बारिश तो इंदौर में 40 डिग्री तापमान, 21 जिलों में अलर्ट
खबर सार :-
Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। राज्य के 21 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना है, जबकि 34 जिलों में तेज धूप निकलेगी।
खबर विस्तार : -
Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है। आंधी और बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को रीवा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया, जबकि ग्वालियर, नौगांव, सीधी और सतना में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में बारिश होगी तो वहीं कुछ जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होगा। विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 21 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके विपरीत भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित राज्य के 34 जिलों में गर्मी जारी रहने की उम्मीद है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रह सकता है।
अधिकांश शहरों में गिरा तापमान
गुरुवार को टीकमगढ़, नर्मदापुरम और श्योपुर में बारिश दर्ज की गई। इस बीच, ग्वालियर-चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के कई हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहा और कुछ जगहों पर तेज आंधी भी आई। राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। लगातार बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है।
10 मई से सक्रिय होगा नया मौसम सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मध्य प्रदेश के मध्य भाग पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि ऊपरी क्षेत्रों में एक दूसरा सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा, पूर्वी क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। 10 मई से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की उम्मीद है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि संकेत मिल रहे हैं कि 10 और 11 मई को पूरे राज्य में गर्मी फिर से बढ़ जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14
-
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 5 वर्ष तक जारी रखने की मिली मंजूरी
2026-10-14