Mira Road stabbing Case: ‘... तुम असली जिहाद देखोगे’, आरोपी के घर से मिला खत, ISIS का भी जिक्र
खबर सार :-
Mira Road stabbing: मीरा रोड चाकूबाजी मामले के आरोपी जुबेर अंसारी के घर से एटीएस को एक खत मिला है, जिसमें ISIS का जिक्र है। इस खत में कई कट्टरपंथी बातें लिखी हैं। मामले की जांच जारी है।
खबर विस्तार : -
Mira Road stabbing: महाराष्ट्र में मीरा रोड चाकू हमले के मामले की जांच कर रही आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को एक अहम सुराग मिला है। जांच के दौरान, आरोपी जैब जुबेर अंसारी के घर से एक हाथ से लिखा हुआ खत बरामद हुआ है, जिसमें वह कट्टरपंथी विचारधाराओं को जाहिर करता है और आतंकवादी संगठन ISIS के प्रति अपनी वफादारी का ऐलान करता है।
ATS अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था उसने अपने खिलाफ सबूतों को मिटाने की कोशिश की थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने जांच एजेंसियों को कोई भी अहम जानकारी मिलने से रोकने के लिए अपने एक मोबाइल फोन को फ़ॉर्मेट कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि उसने अपना दूसरा फोन कहीं ठिकाने लगा दिया है और उसकी तलाश अभी जारी है।
ISIS का झंडा बनाया
जांच के दौरान उसके घर से बरामद हाथ से लिखे खत को बेहद चिंता का विषय माना जा रहा है। इस खत में आरोपी ने लिखा है कि उसने ISIS के प्रति बैयत यानी वफादारी की कसम खाई है। इसके अलावा उसने उस खत पर ISIS का झंडा भी बनाया और कई कट्टरपंथी बातें लिखीं। खत में उसने लिखा: "लोन वुल्फ तुम पर हमला करेंगे।" उसने यह भी जोड़ा कि "अब से तुम बिलाद अल-हिंद में असली जिहाद देखोगे।" उसने आगे लिखा: "हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि वह सभी मुसलमानों को सही राह दिखाए और हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे अपने परिवारों की चिंता किए बिना इस्लामिक स्टेट में शामिल हो जाएं। अल्लाह एक दिन उन्हें सही राह दिखाएगा, आज वे नहीं समझ रहे।"
खत में गाजा का भी जिक्र
खत के आखिर में उसने लिखा: "गाजा सिर्फ खिलाफत के जरिए ही आजाद होगा। अल्लाह के बाद खिलाफत ही सुन्नियों के लिए एकमात्र उम्मीद है।" ATS के मुताबिक, यह खत आरोपी की मानसिकता और आतंकवादी गतिविधियों से उसके संभावित संबंधों के बारे में संकेत देता है। फिलहाल एजेंसी इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के नेटवर्क तथा संपर्कों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15