Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
खबर सार :-
Weather Today: देश के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है।
खबर विस्तार : -
Weather Today: गर्मी का सितम शुरू हो गया है। देश के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड व ओडिशा में लू का कहर जारी है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश व तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम व नागालैंड में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई राज्यों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है।
पूरा देश इस समय गर्मी से बेहाल है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आगरा, हरदोई, वाराणसी समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। रविवार को प्रयागराज में तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के वर्धा व अकोला शहर में 45 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं व लगातार तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
जबलपुर में टूटा तीन साल का रिकार्ड
रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में तीन साल का रिकार्ड टूट गया। यहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल महीने में पिछले तीन सालों से सबसे ज्यादा है। वहीं निवाड़ी, टीकमगढ़ व छतरपुर में भी लू से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, कटनी, पन्ना, उमरिया, मंडला, जबलपुर व छतरपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
जयपुर समेत छह जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में तीन से चार दिनों तक गर्मी का असर तेज रहेगा। विभाग ने जयपुर समेत छह जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जयपुर में रविवार को 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है। विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने व गर्मी से बचने की सलाह दी है।
इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 20 व 21 अप्रैल को झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में पारा बढ़ने की संभावना है। विभाग ने इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इन राज्यों में सूरज ढलने के बाद भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा, जिससे शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30