LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
खबर सार :-
LPG Demand in India: मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच LPG सिलेंडर की बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
खबर विस्तार : -
LPG Demand in India: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है। इसकी वजह से एलपीजी सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उद्योग स्तर पर आनलाइन एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की मांग पूरी करने के लिए कई एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने रविवार को भी काम किया।
सरकार ने जानकारी दी कि पिछले पांच दिनों में लगभग 7 हजार मीट्रिक टन कमर्शियल एलपीजी की बिक्री हुई है। इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड व भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति उद्योग संगठनों व राज्यों के साथ मिलकर एलपीजी सप्लाई की योजना बना रही है।
DAC कोड से हो रही बुकिंग
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच एलपीजी की गलत दिशा में सप्लाई रोकने के लिए अब उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी भेजा जा रहा है। यह कोड उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय दिखाना होगा। अब तक डीएसी के जरिए सप्लाई 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा मांग
सरकार ने जानकारी दी कि 23 मार्च 2026 से अब तक पांच किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री 18.45 लाख से अधिक हो चुकी है। एलपीजी की बढ़ती मांग को देखते हुए पीएसयू कंपनियों ने अपनी सप्लाई बढ़ाई है। वहीं, कुछ राज्यों में एलपीजी की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान शामिल हैं।
PNG कनेक्शन अपना रहे उपभोक्ता
एलपीजी गैस की परेशानियों को देखते हुए अब उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन अपना रहे हैं। मार्च 2026 से अब तक 5.51 लाख से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, जबकि 4,93 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए जा चुके हैं।
पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता
सरकार ने बताया कि देश में पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भी पर्याप्त स्टाॅक मौजूद है, जबकि घरेलू एलपीजी का उत्पादन बढ़ाकर मांग को पूरा किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15