गर्मी के साथ देश में बढ़ रही बिजली की मांग, 256.11 गीगावाॅट तक पहुंची डिमांड
खबर सार :-
एक ओर पूरे देश में गर्मी का प्रकोप है, वहीं इसके साथ ही बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ है। शनिवार को बिजली की मांग 256.11 गीगावाॅट तक पहुंच गई, जो इस सीजन का सबसे उच्च स्तर रहा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: बिजली मंत्रालय द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भारत में बिजली की अधिकतम मांग (पीक डिमांड) रिकॉर्ड स्तर 256.11 GW तक पहुंच गई। इसकी मुख्य वजह पूरे देश में चल रही भीषण लू है, जिसके चलते घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के उपभोक्ताओं को एयर कंडीशनर और अन्य कूलिंग उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ाना पड़ा है।
शनिवार को बिजली की अधिकतम मांग पिछले दिन की खपत 252.07 GW को भी पार कर गई, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि देश की बिजली उत्पादन क्षमता इस मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त था, इसलिए किसी भी तरह की बिजली कटौती की जरूरत नहीं पड़ी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बिजली की मांग अभी और बढ़ेगी।
270 GW तक पहुंच सकती है मांग
अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत में बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से बिजली की मांग अपेक्षाकृत कम रही थी। लेकिन, हाल के दिनों में इसमें उछाल आया है। विशेष रूप से, अप्रैल के मध्य से तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण बिजली की खपत में भारी उछाल देखने को मिला है। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग में भी और इजाफा होगा। बिजली मंत्रालय का अनुमान है कि इस गर्मी के मौसम में यह 270 GW तक पहुंच सकती है।
अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अप्रैल से जून 2026 तक पूरे देश में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। उत्तरी भारत-गंगा के मैदानों, मध्य भारत और पूर्वी तटीय राज्यों के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बार लू चलने की संभावना है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अप्रैल, मई और जून के महीनों में भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है। अप्रैल के अंत से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में लू जैसे हालात देखे जाने लगे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15