Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार, बच्ची समेत 5 लोग जिंदा जले
खबर सार :-
Alwar Road Accident: लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। मौजपुर के पास एक कार में अचानक आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह परिवार मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले का रहने वाला था।
खबर विस्तार : -
Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार रात करीब 11 बजे मौजपुर के पास एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे में ड्राइवर बुरी तरह जल गया है और उसे जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह परिवार मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का रहने वाला था। ये लोग वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से वापस लौट रहे थे। परिवार ने इस यात्रा के लिए कार किराए पर ली थी। मौजपुर के पास गाड़ी में अचानक CNG गैस लीक होने लगी, जिससे तुरंत आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका ही नहीं मिला। ड्राइवर किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा, हालांकि वह बुरी तरह जल गया था। सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के जवान और दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब तक आग बुझाई गई, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
DNA जांच से होगी पहचान
लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे हुई। गाड़ी डुअल-फ्यूल वाली थी, जो CNG और पेट्रोल दोनों पर चलती थी। आग गैस लीक होने की वजह से लगी और कुछ ही पलों में एक विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची जिंदा जल गए। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि शव पूरी तरह से जलकर राख हो गए थे, अब उनकी पहचान DNA जांच से की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि घटनास्थल पर एक मेडिकल टीम को बुलाया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस बीच अलवर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने भी रात में दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
15 मिनट में बुझाई जा सकी आग
पुलिस के अनुसार, मौजपुर में SSB ट्रेनिंग सेंटर के पास कार में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के बाद, बचाव दल को गाड़ी से केवल हड्डियां ही बरामद हुईं। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। अलवर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रियंका रघुवंशी के अनुसार, लक्ष्मणगढ़ पुलिस को रात करीब 11:15 बजे कार में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ी रात करीब 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझाने में लगभग 15 मिनट का समय लगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15