नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, संस्कृति, लोगों के बीच आपसी मेलजोल, रक्षा और सुरक्षा, AI, फिनटेक, इनोवेशन और रिसर्च जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत करने पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय (MEA) के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को लेकर भी अपने विचार साझा किए। बैठक से पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और साथ में एक सेल्फी भी ली। इससे पहले दिन में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट का दौरा किया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स से मुलाकात की और भारत-साइप्रस संबंधों तथा भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग को लेकर उनके सकारात्मक विचारों की सराहना की। बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा, "नई दिल्ली में साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मिलकर खुशी हुई। भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-EU सहयोग को मजबूत करने पर उनके सकारात्मक विचारों और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।"
राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म 'X' पर लिखा, "मुंबई के दौरे के बाद नई दिल्ली पहुंचने पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।" MEA के अनुसार, यह दौरा जून 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस यात्रा से मिली सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और भारत-साइप्रस साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का भी कार्यक्रम है। राष्ट्रपति मुर्मू ने उनके सम्मान में एक औपचारिक भोज का आयोजन किया है। नई दिल्ली पहुंचने से पहले राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स ने मुंबई का भी दौरा किया था। गुरुवार को उन्होंने मुंबई में NSE India में घंटी बजाई; इस मौके पर उनके साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के चेयरमैन श्रीनिवास इंदजेती और इसके MD & CEO आशीषकुमार चौहान भी मौजूद थे। NSE India ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म 'X' पर लिखा, “इस दौरे में NSE परिसर का भ्रमण शामिल था, साथ ही हमारी लीडरशिप टीम के साथ नए सहयोग के अवसरों और भारत और साइप्रस के बीच संबंधों को मजबूत करने के विषय पर चर्चा भी हुई।”
यह भी पढ़ेंः-नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी
Bandra Violence: बांद्रा हिंसा मामले में अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बताई सुनियोजित साजिश