Archita Phukan Viral Video: अर्चिता फुकन का पूर्व प्रेमी गिरफ्तार, Babydoll Archi के साथ किया था ये कांड !
खबर सार :-
Babydoll Archi Viral Video: पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी बोरा ने कबूल किया कि उसने फुकन की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट्स से तस्वीरें एडिट की थीं। उसने बताया कि रिश्ता खत्म होने के बाद गुस्से में उसने यह फर्जी अकाउंट बनाया था।
खबर विस्तार : -
Archita Phukan Viral Video: पिछले कई दिनों से असम की रहने वाली इन्फ्लूएंसर अर्चिता फुकन उर्फ बेबीडॉल अर्ची (Babydoll Archi) को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। उन पर कई आरोप लगाए गए। यहां तक उन पर एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के भी आरोप लगाए गई हैं। ये खबरें तब सामने आईं जब मशहूर एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट (Kendra Lust) के साथ उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। कहा जा रहा था कि अर्चिता विदेश जाकर एडल्ट इंडस्ट्री में शामिल हो गई हैं। लेकिन अब इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।
Archita Phukan का पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
इस बीच, असम के डिब्रूगढ़ में प्रतीम बोरा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस शख्स ने अर्चिता फुकन का फ़र्ज़ी इस्टाग्राम अकाउंट बनाकर AI तकनीक से उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें (एक तस्वीर को दूसरी तस्वीर में बदलने की प्रक्रिया) अपलोड करता था। तिनसुकिया निवासी प्रतीम बोरा कई हफ़्तों से यह फ़र्ज़ी प्रोफ़ाइल चला रहा था। कई लोगों ने बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर AI तकनीक से बनाई गई Babydoll Archi की भ्रामक तस्वीरों को शेयर किया। इसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Babydoll Archi Viral Video: रिश्ता खत्म होने के बाद गुस्से में था बोरा
पुलिस ने 12 जुलाई को फुकन के भाई की शिकायत पर उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। साथ ही उसका फ़ोन और लैपटॉप भी ज़ब्त कर लिया गया है और फ़ोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान, आरोपी बोरा ने स्वीकार किया कि उसने फुकन की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट्स से उसकी तस्वीरें एडिट की थीं। उसने बताया कि रिश्ता खत्म होने के बाद गुस्से और भावनात्मक निराशा के कारण उसने यह फर्जी अकाउंट बनाया था। हालांकि, सच्चाई क्या है, यह पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।
Babydoll Archi की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
गौरतलब है कि असम की रहने वाली अर्चिता फुकन को 'बेबीडॉल आर्ची' के नाम से जाना जाता है। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह इंस्टाग्राम पर 'बेबीडॉल आर्ची' (Babydoll Archi) के नाम से सक्रिय हैं । इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके 670K फॉलोअर्स भी हैं। वह अपने बोल्ड लुक, ग्लैमरस वीडियो और फैशन से जुड़े स्टाइलिश कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील और शॉर्ट वीडियो पोस्ट करती हैं, जिसकी वजह से 'बेबीडॉल आर्ची' युवा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा वह आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को सपोर्ट करती भी नजर आई थीं। हाल ही में वह अमेरिकी एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद लगातार चर्चा में है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Maharashtra पुलिस कांस्टेबल के पद पर 282 अग्निवीर नियुक्त, फडणवीस ने की घोषणा
2026-10-23
-
Bengaluru IED blast: 100 CCTV फुटेज की जांच, NIA की एंट्री संभव
2026-10-23
-
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाएगी केंद्र सरकार
2026-10-23
-
लगातार तापमान में हो रही गिरावट, कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अंदेशा
2026-10-23
-
Prayagraj में खर्च किए जाएंगे 1,500 करोड़, बदल जाएगा drainage-system
2026-10-23
-
Congress की रैली चौपट करेगी हिंदुओं का व्यापार: संत समाज ने जताई चिंता
2026-10-23
-
त्रिपुरा के युवक से कथित दुर्व्यवहार: आमिर शौकीन गिरफ्तार
2026-10-22
-
लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान के लिए मालदीव पहुंचे भारत के तीन जहाज
2026-10-22
-
भारत-पोलैंड के बीच मजबूत होंगे रणनीतिक संबंध, डोनाल्ड टस्क ने पीएम मोदी को बताया मित्र
2026-10-22
-
भारत सैन्य क्षेत्र में एआई इस्तेमाल के लिए तैयार कर रहा सुरक्षा उपाय
2026-10-22
-
नक्सली कमांडर ने त्याग दिए हथियार, पत्नी के कहने पर किया था फैसला
2026-10-22
-
सुबह ही पहुंचने लगीं पालकियां, 347 देवी-देवताओं को किया गया आमंत्रित
2026-10-21
-
चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ की जांच करेगी SIT, 19 की हुई थी मौत
2026-10-21
-
विजयादशमी पर महिलाओं ने मां को लगाया सिंदूर, भावपूर्ण दी विदाई
2026-10-21
-
जहरीली हुई दिल्ली-NCR की आबोहवा ! GRAP-1 लागू
2026-10-21