Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा का आज से आगाज, बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन ! एडवाइजरी जारी
खबर सार :-
Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कश्मीर पहुँच गया है। इस जत्थे में 4,800 से ज़्यादा यात्री शामिल थे, जिन्हें जम्मू से उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कश्मीर में कई जगहों पर फूलों की माला पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया गया।
खबर विस्तार : -
Amarnath Yatra 2026: 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का इंतजार खत्म हो गया है। आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा आगाज हो गया है। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल बेस कैंप पहुंच चुके हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 57 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को खत्म होगी।
गुरुवार (2 जुलाई) को जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। इस जत्थे में 4,822 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिन्हें 259 गाड़ियों के सुरक्षा घेरे में भेजा गया है। 28 अगस्त तक, लाखों भक्त पवित्र गुफा के अंदर प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।
Amarnath Yatra 2026: तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी
अगर आप भी इस साल बाबा अमरनाथ के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा पर निकलने से पहले प्रशासन द्वारा जारी जरूरी दिशा-निर्देश (Issues Advsiory) जरूर पढ़ लें; वरना आपको बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और यात्रा के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के निर्देश पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या तय की गई है।
प्रशासन ने बताया कि यात्रा शुरू होने से काफी पहले देश भर की बैंक शाखाओं और ऑनलाइन माध्यम से अग्रिम रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। अधिकांश भक्तों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है। नतीजतन, अब ऑन-स्पॉट या तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए स्लॉट बहुत सीमित हैं।
हालांकि हजारों तीर्थयात्री बिना रजिस्ट्रेशन के प्रतिदिन जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। तत्काल सुविधा के तहत उन सभी को समायोजित करना प्रशासन के लिए संभव नहीं है। श्राइन बोर्ड ने सभी तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एडवांस रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकलें।
दरअसल कई पंजीकृत तीर्थयात्री अपनी निर्धारित तिथि से पहले जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी श्रद्धालु को उनकी निर्धारित रजिस्ट्रेशन तिथि से पहले यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बेस कैंप में भीड़ से बचने के लिए तीर्थयात्रियों को निर्धारित समय पर ही पहुंचना चाहिए।
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उधर अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए किए गए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में कई स्तरों वाला सुरक्षा घेरा बनाया गया है। यात्रा के रास्तों, बेस कैंप और संवेदनशील इलाकों में सेना, सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 50,000 से ज़्यादा जवानों को तैनात किया गया है। यानी चप्पे-चप्पे पर सेना और स्थानीय प्रशासन की नजर रहेगी। गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर जतिन किशोर ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15
-
आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी
2026-11-15
-
'वायु रक्षा 2040' संगोष्ठी में उभरती तकनीकों पर हुआ मंथन
2026-11-15
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
2026-11-15
-
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत
2026-11-15
-
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-11-15