'सनातन संस्कृति के पावन प्रतीक' अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर समस्त शिवभक्तों को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं ने दी बधाई
खबर सार :-
अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अन्य भाजपा नेताओं ने शिवभक्तों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, पावन पुनीत अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं। बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा सभी के जीवन में सुख समृद्धि और उत्तर स्वास्थ्य लेकर आए। सभी नेताओं ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, मंगलमय और सफल होने की कामना करते हुए इसे सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया।
खबर विस्तार : -
Amarnath Yatra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, "समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं! बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
जय बाबा बर्फानी! देश की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ होने के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने देशभर के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, मंगलमय और सफल होने की कामना करते हुए इसे सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया।
जीवन में निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी
पीएम ने एक श्लोक 'वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः, शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्। तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां, नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥' भी साझा किया है। इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि जिनके स्वरूप को वाणी, बुद्धि, चित्त और इंद्रियों के द्वारा, यहां तक कि कठोर तपस्याओं से भी नहीं जाना जा सकता, जो भक्तिभाव से सहज ही प्राप्त हो जाते हैं और नतमस्तक भक्तों के आश्रय हैं, उन दयालु भगवान की मैं नित्य आराधना करता हूं। प्रधानमंत्री की ओर से 2 जुलाई गुरुवार को भी सुभाषित शेयर किया गया था। पीएम ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, "निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। जीवन में वही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंचता है, जो धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता रहता है।
निरंतर प्रयत्नशील रहने वाला मनुष्य ही प्राप्त करता है समृद्धि
उन्होंने एक श्लोक नानाश्रान्ताय श्रीरस्तीति रोहित शुश्रुम। पापो नृषद्वरो जन इन्द्र इच्चरतः सखा चरैवेति॥ भी शेयर किया था। इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि जो मनुष्य निरंतर प्रयत्नशील रहता है, वह समृद्धि प्राप्त करता है, किंतु जो निष्क्रिय होकर बैठा रहता है, वह प्रगति से वंचित रह जाता है। निरंतर प्रयत्न करने वाले का भाग्य भी साथ देता है, इसलिए निरंतर कर्म करते रहो और आगे बढ़ते रहो। पीएम ने 1 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सुभाषित में लिखा था, "डिजिटल इंडिया के 11 वर्षों की सफलता से भारतवर्ष को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है।
इससे इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की देशवासियों की संकल्पशक्ति का पता चलता है। उन्होंने विज्ञानसारथिर्यस्तु मनःप्रग्रहवान्नरः। सोऽध्वनः पारमाप्नोति तद्विष्णोः परमं पदम्॥ शेयर किया था। जिसका हिंदी अर्थ है कि वह मनुष्य जिसकी विवेकपूर्ण बुद्धि वैज्ञानिक सारथि के समान जागरूक हो और जिसका मन संयमित हो, वह जीवन-पथ की जटिलताओं को पार कर परम लक्ष्य तक पहुंच जाता है।
बाबा बर्फानी के दर्शन-पूजन करने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अमरनाथ की यात्रा सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा, अडिग धैर्य, संयम और कभी हार न मानने वाली जीवटता का पावन प्रतीक है। आज से इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। बाबा बर्फानी के दर्शन-पूजन हेतु जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं। मोदी सरकार द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर मल्टी-लेयर सुरक्षा ग्रिड, क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण, श्रद्धालुओं के ठहरने, स्वास्थ्य सेवाओं व आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम व सुखद बनी रहे। हर-हर महादेव!"
देशभर के समस्त शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, "श्रद्धा, भक्ति और आस्था के पावन पर्व 'अमरनाथ यात्रा' के शुभारंभ पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बर्फानी के दिव्य आशीर्वाद से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन हो, यही प्रार्थना है। जय बाबा अमरनाथ!" केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, "सनातन आस्था के पावन प्रतीक, अलौकिक और दिव्य 'अमरनाथ यात्रा' का आज से शुभारंभ हो रहा है।
इस पावन अवसर पर बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की अभिलाषा के साथ इस दुर्गम एवं पुण्य यात्रा पर प्रस्थान करने वाले देशभर के समस्त शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। मैं देवाधिदेव महादेव से कामना करता हूँ कि आपकी यह यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलकारी हो। जय बाबा बर्फानी!"
सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद, मंगलमय और कल्याणकारी हो
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "ॐ नमः शिवाय! बाबा बर्फानी अमरनाथ की पवित्र यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं! अमरनाथ यात्रा महान सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा, तप और देवाधिदेव महादेव के प्रति अटूट भक्ति का दिव्य प्रतीक है। यह पावन यात्रा देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है।
मेरी प्रार्थना है कि आप सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद, मंगलमय और कल्याणकारी हो तथा बाबा बर्फानी आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आनंद से परिपूर्ण करें एवं सभी पर अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखें। जय बाबा बर्फानी!"केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लिखा, "अमरनाथ यात्रा के पावन शुभारंभ पर बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन के लिए प्रस्थान कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ। भोलेनाथ की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे तथा यह पावन यात्रा सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-01
-
Panchang 1 October 2026: गुरुवार 1 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-09-30
-
Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-30
-
Panchang 30 September 2026: बुधवार 30 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-29
-
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-29
-
Panchang 29 September 2026: मंगलवार 29 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-29
-
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ,
2026-09-29
-
VHP की मांग :मस्जिद की उम्र और दस्तावेज की जानकारी दी जाए, उज्जैन में प्रदर्शन के दौरान पथराव
2026-09-28
-
Panchang 28 September 2026: सोमवार 28 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-27
-
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-27
-
पितृ पक्ष में तर्पण-पिंडदान के लिए खास हैं उत्तराखंड के ये पवित्र स्थल
2026-09-27
-
बिहारः ज्यादा चार्ज लेने पर कार्रवाई, वाहनों का किराया फिक्स, डीएम की निगरानी में हैं गया जी
2026-09-26
-
Panchang 27 September 2026: रविवार 27 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-26
-
Aaj Ka Rashifal 27 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-26
-
पितृपक्ष 2026: गया से पहले काशी में श्राद्ध करने पर मिलती है प्रेत योनि से मुक्ति
2026-09-26