Gold Silver Price: एक हफ्ते में 6,000 रुपये तक महंगा हुआ सोना, चांदी भी 2.3 लाख के पार पहुंची

खबर सार :-

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 24-कैरेट सोने की कीमत 1.5 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है।
सोने-चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, चेक करें ताजा रेट

खबर विस्तार : -

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं। अगस्त के पहले हफ़्ते से ही सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। डॉलर इंडेक्स पर दबाव और महंगाई कम होने की उम्मीदों के कारण इस हफ़्ते सोने की कीमत में 6,000 रुपये से ज़्यादा और चांदी की कीमत में 13,000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

6000 रुपये तक महंगा हुआ सोना

IBJA के अनुसार, 24-कैरेट सोने (Gold) की कीमत इस हफ़्ते 6,761 बढ़कर 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पहले 1,42,860 प्रति 10 ग्राम था। 22-कैरेट सोने की कीमत 1,30,860 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,37,053 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसी तरह 18-कैरेट सोने की कीमत 1,07,145 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,12,216 प्रति 10 ग्राम हो गई। इस हफ़्ते सोने की सबसे कम कीमत 3 अगस्त को शाम के सेशन में 1,42,557 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। जबकि सोने की सबसे अधिक कीमत 7 अगस्त को शाम के सेशन में 1,50,040 प्रति 10 ग्राम थी। इस हिसाब से, पिछले हफ़्ते सोने की कीमतों में 5,670 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

चांदी 13,000 रुपये से ज़्यादा हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी (Silver ) की कीमतों में भी तेजी आई। चांदी की कीमत 13,086 बढ़कर 2,31,381 रुपये  प्रति किलोग्राम हो गई, जो पहले 2,18,295 प्रति किलोग्राम थी। इस हफ़्ते चांदी की सबसे ज़्यादा कीमत 7 अगस्त को शाम के सेशन में 2,31,381 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि सबसे कम कीमत 3 अगस्त को शाम के सेशन में 2,17,287 रुपये प्रति किलोग्राम थी। IBJA दिन में दो बार सुबह और शाम के सेशन में सोने और चांदी की कीमतें जारी करता है। इस हिसाब से, पिछले हफ़्ते चांदी की कीमतों में  13,000 रुपये से प्रति किलोग्राम से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई।

ये भी पढ़ेंः- UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा आम आदमी की जेब से ‘चार्ज’, छोटे दुकानदार भी रहेंगे बेफिक्र

सोना-चांदी क्यों हुआ महंगा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सोने की कीमत 4,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है, जबकि चांदी की कीमत 63 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई है। जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका कम हुई है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी ने भी कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को और सहारा दिया है। इतना ही नहीं दुनिया में बढ़ते तनाव के समय निवेशक सुरक्षित ऑप्शन के तौर पर सोने में पैसा लगाना पसंद करते हैं।

अभी और महंगा होगा सोना-चांदी

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़े होंगे। बाजार की निगाहें अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल्स (एनएफपी) और बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर टिकी हैं। ये आंकड़े यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपनाता है। जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की चमक बरकरार रहने की उम्मीद है। चांदी की कीमतें फिर से 3 लाख के स्तर के करीब पहुंच सकती हैं, जबकि सोने की कीमत 1,60,000 रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।

FAQ

1. सोने और चांदी का ताजा रेट क्या है?

भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1,49,621 रुपये से लेकर 1,42,557 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हैं। वहीं चांदी की कीमत घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर चांदी 2,31,381 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तरों के बीच बनी हुई है।

2. क्या आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतें और बढ़ेंगी ?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

3. सोना-चांदी क्यों हो रहा महंगा ?

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों द्वारा भारी खरीदारी और घरेलू टैक्स में वृद्धि है। 

ये भी पढ़ेंः- वैश्विक दबाव से शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

अन्य प्रमुख खबरें