Dhanteras 2026: धनतेरस पर सज गए बाजार, आज जमकर होगी धनवर्षा, खूब बिकेंगे वाहन-ज्वैलरी
खबर सार :-
Dhanteras 2026: देशभर के बाजारों में धनतेरस पर जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद है। वाहनों, आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों की रिकॉर्ड बिक्री होने का अनुमान है।
खबर विस्तार : -
Dhanteras 2026: धनतेरस के शुभ अवसर पर देशभर के बाजारों के में चहल-पहल देखने को मिल रही है। लगभग हर शहर के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी है। इस धनतेरस पर ग्राहकों द्वारा की जाने वाली खरीदारी में काफी उछाल आने की उम्मीद है। दुकानदारों ने अच्छी बिक्री की उम्मीद में व्यापक तैयारियां की हैं। कार, बाइक और कमर्शियल वाहनों के शोरूम ने इस शुभ दिन पर डिलीवरी देने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
जबकि सोना-चांदी, कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, झाड़ू, फूल, मिट्टी के दीये और फर्नीचर की बिक्री के लिए भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। पिछले साल 2025 धनतेरस पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस साल इस आंकड़े के पार जाने की उम्मीद है। एक बार फिर, भारतीय उत्पादों की भारी मांग देखी जा रही है। फिलहाल खरीदारी के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। वहीं, बाजारों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
धनतेरस की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
अगर आप धनतेरस पर कुछ नया खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शुक्रवार, 6 नवंबर को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान खरीदी गई चीजें आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लाती हैं। इसके बाद, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:18 बजे से रात 8:10 बजे तक है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन नई चीजें खरीदने के साथ-साथ भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करने और नई वस्तुएं खरीदने से धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
सोने-चांदी की होगी अच्छी ब्रिकी
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण, आभूषणों और सोने के सिक्कों की बिक्री की मात्रा में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि सराफा व्यापारियों के अनुसार, पिछले एक-दो दिनों में बिक्री में तेजी आई है। छोटे और बड़े, दोनों तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए, व्यापारियों ने धनतेरस के लिए आभूषणों का एक विशेष कलेक्शन पेश किया है।
चांदी के सिक्कों की भी काफी मांग है। गणेश और लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें 5,000 से लेकर 25,000 रुपये से अधिक तक हैं। धनतेरस पर इस देश में सोने-चांदी के गहनों और सिक्कों का कारोबार लगभग 66,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः- Dhanteras 2026: धनतेरस पर नई चीजें खरीदने की परंपरा क्यों है? जानें धार्मिक मान्यताएं और महत्व
धनतेरस पर जमकर होगी वाहनों की बिक्री
धनतेरस के मौके पर वाहनों की खरीद में भारी उछाल देखने को मिलता है। कई लोगों ने पहले ही इनकी एडवांस बुकिंग करा ली है। पिछले साल की तुलना में इस साल बिक्री और भी बेहतर रहने की उम्मीद है। वाहन डीलरों के अनुसार, हजारों वाहनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। केवल इसी एक दिन बाजार में करोड़ों रुपये के वाहन बिक जाते हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियों को पिछले साल की तुलना में इस धनतेरस पर कारों और दोपहिया वाहनों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, धनतेरस पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है, जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है। दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी काफी उछाल आने की उम्मीद है। इस साल, पेट्रोल-डीजल और CNG वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और SUVs की मांग में भी काफी उछाल आया है। जबकि लग्जरी (महंगी) गाड़ियों की भी अच्छी बुकिंग हुई है।
इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों चल रहा ऑफर
सोने-चांदी और वाहनों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर जमकर कारोबार होने की उम्मीद है। जिसके चलते टीवी, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, साउंड सिस्टम और वॉशिंग मशीन पर विशेष छूट दी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वालों के अनुसार, फाइनेंस कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक EMI विकल्प और अन्य खास डील्स दे रही हैं। व्यापारियों को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है, और इस बार इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री 200 रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है।
FAQ....
1 . क्या धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ होता है?
हां, कई परिवारों में धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदने की परंपरा है। इसे घर की सफाई और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
2. धनतेरस 2026 कब है?
धनतेरस का पर्व इस साल 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
3- क्या धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना जरूरी है?
नहीं, धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना अनिवार्य नहीं है। आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार कोई उपयोगी या पारंपरिक शुभ वस्तु खरीद सकते हैं।
4. धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा क्या खरीदना चाहिए?
धार्मिक परंपराओं के अनुसार पीतल के बर्तन, तांबे का कलश, झाड़ू, साबुत धनिया, मिट्टी के दीये और गोमती चक्र खरीदना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ेंः- Dhanteras 2026: धनतेरस पर झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ? जानें मां लक्ष्मी से जुड़ी मान्यता
ये भी पढ़ेंः- Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना जरुरी नहीं, ये 7 चीजें भी घर लाना होता है बेहद शुभ
अन्य प्रमुख खबरें
-
एनसीएलटी का फैसला: धूत दिवालिया, SBI वसूलेगा ₹12,668 करोड़
2026-11-06
-
वॉल स्ट्रीट की गिरावट से एशियाई बाजारों में मचा हड़कंप
2026-11-06
-
धनतेरस पर खुशखबरी! सोना ₹2,651 और चांदी ₹4,555 सस्ती
2026-11-06
-
धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1600 अंक उछला
2026-11-05
-
Delhi : कांग्रेस को कोस रहे व्यापारी, व्यापार चौपट के लिए बताया जिम्मेदार
2026-11-05
-
चीन की झालरों की शहरों में भरमार, पीतल के बर्तन में पश्चिम यूपी छाया
2026-11-04
-
कुम्हार महिलाओं के काम आया हुनर, वाराणसी में जलाए जाते हैं लाखों दीये
2026-11-04
-
ग्लोबल मार्केट में हलचल, एशियाई बाजारों में बिकवाली; गिफ्ट निफ्टी उछला
2026-11-03
-
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ सोना, 510 रुपये तक बढ़े भाव; चांदी स्थिर
2026-11-03
-
सेंसेक्स में 700 अंकों की छलांग, निफ्टी भी उछला; बाजार गुलजार
2026-11-03
-
व्यापार-निवेश के नए अवसर देगा भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता
2026-11-02
-
धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले हो जाएं अलर्ट!
2026-11-02
-
दिवाली से पहले सोना-चांदी महंगा, सोना 694 तो चांदी 3,569 रुपये उछली
2026-11-02
-
रूस से तेल खरीद पर भारत को अमेरिकी टैरिफ से मिली राहत
2026-11-02
-
अक्टूबर में कोयला उत्पादन 42% उछला, 22.03 एमटी पर पहुंचा
2026-11-02