कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट, 1.80 प्रतिशत तक नीचे लुढ़की सोने-चांदी की कीमतें
खबर सार :-
मंगलवार को कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोने-चांदी के दाम 1.80 प्रतिशत तक नीचे लुढ़क गए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं। क्रूड ऑयल की कीमतों में वृद्धि से कीमती धातुओं के दाम बढ़ने का दबाव बढ़ सकता है।
खबर विस्तार : -
मुंबई: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। यूएस-ईरान तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को भी सोने एवं चांदी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। दोनों कीमती धातुओं के दाम 1.80 प्रतिशत तक नीचे लुढ़क गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,808 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,42,353 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। चांदी में भी कमजोरी देखी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,21,173 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,20,555 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 3,940 रुपए या 1.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,17,233 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,16,592 रुपए प्रति किलो और 2,20,555 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,045 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.53 डॉलर प्रति औंस थी।
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों से बढ़ सकता है दबाव
जानकारों के मुताबिक, अमेरिका में फेड की बैठक मंगलवार को शुरू होगी और इसके फैसले का ऐलान बुधवार को किया जाएगा। इससे पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं। वहीं, अमेरिका-ईरान के बीच हमले रुकने से वैश्विक अस्थिरता में कमी आई है, जिससे दोनों कीमती धातुओं में गिरावट को सहारा मिला है। उन्होंने आगे कहा कि जून के महंगाई और रोजगार के आंकड़ों ने इस बात को मजबूत किया है कि फेडरल रिजर्व अपनी जुलाई की बैठक में दरों को बिना बदले रखे, भले ही तेल की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी से कीमतों के बढ़ने का दबाव दोबारा पैदा होने का खतरा हो।
ये भी पढ़ें-शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, Nifty 23,900 के पार, Sensex 600 अंक चढ़ा
अन्य प्रमुख खबरें
-
धनतेरस-दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, 14 हजार रुपये तक हुआ सस्ता !
2026-10-26
-
Potter ने कम किया मूर्तियों का निर्माण, 25 हजार वाली मिट्टी 50 हजार में दी
2026-10-25
-
धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता ! चांदी भी 2 लाख के नीचे आई
2026-10-23
-
भारत-यूरोपीय संघ के पास मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने का सुनहरा अवसर
2026-10-23
-
लखनऊ के दीवाली मेले में महिलाओं की मेहनत को मिलेगा नया बाज़ार
2026-10-22
-
स्कॉच व्हिस्की आयात की जांच, पर्नो रिका पहुंची DRI टीम
2026-10-22
-
भारत-स्वीडन साझेदारी: रक्षा, ग्रीन टेक और नवाचार से बढ़ेगी ग्रोथ
2026-10-22
-
ई-मुद्रा पर जांच का असर, 3 दिन में 35% तक टूटे शेयर
2026-10-22
-
भारत-ब्रिटेन व्यापार को नई उड़ान, TPCI-UKIBC में समझौता
2026-10-22
-
सोना-चांदी धड़ाम! सोना 1.28% टूटा, चांदी ₹5,600 फिसली
2026-10-22
-
शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 366 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
2026-10-22
-
HDFC बैंक में डेटा लीक की आशंका, जांच के बाद होगा फैसला
2026-10-21
-
निफ्टी पर बर्नस्टीन का झटका, टारगेट घटाकर किया 25,000
2026-10-21
-
एसबीआई डेटा लीक: डार्क वेब पर 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर
2026-10-21
-
मेरठ में 200 करोड़ की रेयर अर्थ रिफाइनरी, 1,300 लोगों को मिलेगा रोजगार
2026-10-21