हवन-पूजन के साथ कायमगंज चीनी मिल में पेराई शुरू, 14 लाख क्विंटल का लक्ष्य तय
खबर सार :-
गन्ना पेराई के लिए मिल तक बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। कई अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। मिल को चालू करने से पहले फर्रुखाबाद जिले में किसान सहकारी चीनी मिल कायमगंज की ओर से पूजा-पाठ कराई गई। इसके बाद जब मिल की बटन दबी तो किसानों के चेहरे खिल उठे।
खबर विस्तार : -
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में किसान सहकारी चीनी मिल कायमगंज में नए पेराई सत्र का विधिवत शुरूआत हो गई। बुधवार को इसके शुभारंभ करने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन किया गया। यह विधि-विधान प्रकिया के तहत शुभ माना जाता है। इसके बीच क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि गंगवार और एसडीएम अभिषेक वर्मा ने मिल का बटन दबाया। बटन दबते ही मिल का सायरन बजा और गन्ना पेराई का काम शुरू हो गया। इस दौरान बताया गया कि चालू सत्र में मिल प्रबंधन ने 14 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का सम्मान
मिल का शुभारंभ कर दिया गया। इस दौरान खुशियां चरम पर थी। मिल को एक समारोह के बीच शुरू किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हवन में आहुतियां डाली। मिल के सफल संचालन, बेहतर उत्पादन और किसानों की समृद्धि की कामना की गई। मिल में मौजूद विधायक और एसडीएम ने फीता काटकर मिल के वे-ब्रिज और कंप्यूटराइज्ड कांटे का भी उद्घाटन किया। नई तकनीक आधारित कांटे पर तौल से किसान काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इससे पारदर्शिता आएगी। किसानों को जल्दी तौल से छुटकारा मिलेगा। पेराई सत्र के पहले दिन गन्ना लेकर मिल पहुंचे किसानों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर पहुंचे सवितापुर निवासी गिरंद सिंह और बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए होतेपुर निवासी रतन सिंह को तिलक लगाया गया। मिल की ओर से इनको पुप्प गुच्छ भेंट किया गया।
पारदर्शी तरीके से किया जाएगा भुगतान
नया पेराई सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान क्षेत्र के गन्ना किसानों को अब नियमित खरीद, पारदर्शी तौल और समय से भुगतान की उम्मीद है। यहां पर आज किसानों की काफी संख्या में मौजूदगी रही। बड़ी जिम्मेदारी तो मिल की है। अधिकारियों को भी 14 लाख क्विंटल का लक्ष्य हासिल करने के साथ किसानों का भरोसा बनाए रखना मिल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण होगा। समारोह में मिल समिति के उपाध्यक्ष जय कुमार गंगवार, रश्मि दुबे, अरुण दुबे, नवाब सिंह वर्मा, महेंद्र राजपूत, मुख्य रसायनविद रामसेवक दोहरे, मुख्य अभियंता पी. राम और सीसीओ प्रशांत कुमार सहित मिल के अधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।
साफ-सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील
ताजा गन्ना मिल पहुंचने से सुविधा रहती है। इससे लक्ष्य पूरा करने में दिक्कत नहीं आती है। मिल के महाप्रबंधक डॉ. नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि इस सत्र में 14 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी न हो, तौल व्यवस्था सुचारु रहे और भुगतान समय से किया जाए, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। इस संबंध में मिल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
ताजा गन्ना पहुंचने से कई फायदे
मिल में ताजा गन्ना पहुंचने से चीनी की रिकवरी अधिक होती है। गन्ने का वजन कम नहीं होता और मिल व किसान दोनों को बेहतर लाभ मिलता है। कटाई के बाद गन्ने में शर्करा तेजी से घटती है। इसलिए समय पर ताजा गन्ना पहुंचने से अधिक चीनी निकलती है। ताजा गन्ने का रस अधिक शुद्ध और गाढ़ा होता है। इससे चीनी व गुड़ की गुणवत्ता अच्छी रहती है। खोई से बिजली व ऊर्जा उत्पादन और शीरे से इथेनॉल बनाने की प्रक्रिया सुचारू चलती है। कटाई के बाद गन्ना सूखने से वजन घटता है। जल्दी मिल पहुंचने पर वजन का नुकसान कम होता है। मिल में पेराई सुचारू रूप से चलती है। इससे खेत समय पर खाली होते हैं और अगली फसल या पेड़ी की तैयारी आसान होती है।
यह भी पढ़ें : यूपी के कई जिलों में हो रही अमरूद की खेती, लखनऊ और प्रयागराज के वैज्ञानिक सिखा रहे तरकीब
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमरूद के उत्पादन में तकनीक व लाभ है नया, तारों में टिकते पौधे कमाई दो गुना
2026-11-25
-
धान की खेती में करें सीधी बुवाई, उत्पादन लागत भी आएगी कम
2026-11-23
-
नोएडा प्राधिकरण तक पहुंचे किसान, मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
2026-11-23
-
सीमित जमीन का बेहतर उपयोग, सुडवार के किसान चल रहे दो कदम आगे
2026-11-22
-
अनूपपुर में बेमौसम बारिश की भेंट चढ़ी धान की फसल, किसानों की चिंता बढ़ी
2026-11-22
-
चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में असर, बारिश से पानी में डूबी धान की फसल
2026-11-21
-
हिमाचल में सेब की फसल पर मौसम की मार, निचले स्तर पर पहुंचा उत्पादन
2026-11-21
-
भागलपुर में कभी तेज तो कभी धीमी हो रही बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी किसानों ने नहीं मानी
2026-11-21
-
सोयाबीन की मध्यम अवधि वाली किस्मों से अतिरिक्त उत्पादन संभव
2026-11-20
-
चक्रवात ‘अकवान’ से बिगड़ा झारखंड का मौसम, रांची समेत कई जिलों में बारिश शुरू
2026-11-20
-
Shivraj Singh आज देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन vaccine राष्ट्र को करेंगे समर्पित
2026-11-20
-
धान रोपाई में आई मजदूरों की कठिनाई, आज तमिलनाडु में कल होगी पूरे देश में
2026-11-19
-
गुजरात सरकार खेती पर मेहरबान , 48,000 आदिवासी किसान भी लेंगे लाभ
2026-11-18
-
नौकरी छोड़ गांव में बिना मिट्टी के केसर उगा रहे गोपेश्वर के नीरज
2026-11-16
-
47 हजार हेक्टेयर जमीन तक पहुंचेगा पानी, 1.26 लाख किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
2026-11-16