लखनऊ : प्रदेश में करीब तीन हजार वाहन ऐसे हैं, जिन्होंने यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है। हम इसे लेकर बेहद गंभीर हैं। इस संबंध में डीएम से रिपोर्ट मांगी जा रही है, ताकि वह संबंधित विभागों से पता कर सकें कि जिस दिन यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ, उस दिन वाहन चालक कौन था। ताकि उसके डीएल के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। हम सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं। लोगों में डर पैदा करने के लिए अब चालान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। अगर सुबह चालान कटा है, तो शाम को उसके मोबाइल पर पहुंच जाएगा। जिससे पता चल सके कि उसने क्या लापरवाही की है। ये नोटिस लगातार जारी होते रहेंगे।
ये बातें परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। वह आरटीओ कार्यालय में निरीक्षण के साथ ही अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने आए थे। इस मौके पर डीटीसी राधेश्याम, आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय, एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल, पीटीओ एसपी देव, अनीता सिंह, एमवीआई सुशील कुमार और प्रशांत कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत 20 जिले सड़क सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हैं। यहां सड़क हादसों को 50 प्रतिशत तक कम करना है। बीएन सिंह ने कहा कि हमने लोगों की जान बचाने वाले पैदल यात्रियों समेत कई योजनाओं में दी जाने वाली राशि बढ़ा दी है। इसके अलावा हर तहसील में दस लोगों को सड़क सुरक्षा सारथी के रूप में तैनात किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों को खुद भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। परिवहन आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान को लेकर यही कहा है। हमें आपकी सुरक्षा की चिंता है। हेलमेट पहनने से ही लोग सुरक्षित रहेंगे।
परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि करीब 6.24 लाख व्यावसायिक वाहन ऐसे हैं जिनके पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हें भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह गंभीर मामला है। निजी वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। इनके खिलाफ भी नोटिस की कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग ने लखनऊ में एक और एआरटीओ कार्यालय खोलने का फैसला किया है। इसे गोमतीनगर में तैयार किया जाना है। परिवहन आयुक्त ने कहा कि इसकी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। यहां आबादी अधिक है। साथ ही, उन्होंने देवा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय को स्थानांतरित कर नई जगह तलाशने की बात कही। गौरतलब है कि देवा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय में ट्रैक नहीं है। जिससे लाइसेंस आवेदकों की परीक्षा कराने में दिक्कतें आ रही है।
- लापरवाह डीलरों पर कार्रवाई की जाएगी
- वाहन और सारथी पोर्टल का एकीकरण होगा
- आरटीओ कार्यालय में आवेदकों के लिए एक और आरओ स्थापित किया जाएगा
- प्रवर्तन सिपाहियों को कमरे आवंटित किए जाएंगे
- सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे
- सरकारी विभागों में निजी नंबर प्लेट लगे वाहनों की जांच की जाएगी
आरटीओ कार्यालय, जो भीड़ से गुलज़ार रहता था, परिवहन आयुक्त के आने से पहले ही सन्नाटा छा गया। दोपहर तक काउंटर खाली रहे। आरटीओ कार्यालय के बाहर सुबह से देर रात तक खुली रहने वाली ज़्यादातर दुकानें बंद रहीं। गेट पर भीड़ लगाकर खड़े रहने वाले दलाल भी गायब रहे। परिवहन आयुक्त के जाते ही अचानक पहले जैसी भीड़ उमड़ पड़ी और दुकानें भी खुल गईं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार