सुल्तानपुरः जिले में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. भारत भूषण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भादा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान, सीएमओ ने सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी।
इसमें प्रभारी चिकित्सक डॉ. आयुष सोमवंशी, फार्मासिस्ट गंगेश पांडे, लैब टेक्नीशियन प्रतीक और स्टाफ नर्स माला वर्मा सहित केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके बाद, डॉ. भूषण ने मेले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए जन-जागरूकता स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टालों पर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही थीं।
सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से वजन लिया जाए और उन्हें पोषण संबंधी उचित परामर्श भी प्रदान किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान बनाना है।
इसका लक्ष्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी देना भी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल