श्रीगंगानगर : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यद्यपि आत्महत्या एक व्यक्तिगत त्रासदी है, जो किसी की असमय जान ले लेती है, लेकिन इसका प्रभाव आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के माता-पिता, भाई-बहन और अन्य परिजनों के जीवन पर भी पड़ता है।
मनोचिकित्सक डॉ. प्रेम अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष विषय 'आत्महत्या पर धारणा बदलें, बात करें' रखा गया है। इसका उद्देश्य आत्महत्या पर खुली चर्चा, चुप्पी की दीवारें तोड़ने और लोगों से आलोचना की चिंता किए बिना अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का आग्रह करने के महत्व पर बल देना है। समाज में आत्महत्या के बारे में चर्चा और बातचीत करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, फिर भी यह सब करना बहुत जरूरी है और इनमें जीवन बचाने की क्षमता है। इस अवसर पर मंच संचालन नर्सिंग अधिकारी श्याम गोस्वामी ने किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अचला देवी और नर्सिंग ट्यूटर राजेंद्र बुडानिया, सुभाष सिहाग और रविंद्र यादव सहित जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु उपस्थित थे।
सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता पैदा करना है। आम जनता को यह बताना है कि आत्महत्या को रोका जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सामाजिक झिझक और गलतफहमियों को दूर करना है। लोगों को यह एहसास दिलाना है कि मदद माँगना कमज़ोरी नहीं, बल्कि समझदारी है। परिवार और समाज में ऐसा सकारात्मक माहौल बनाना है जहाँ लोग खुलकर अपनी बात कह सकें और उन्हें सहयोग मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार