शाहजहांपुरः जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के सभी ईंट भट्ठा स्वामियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विनियमन शुल्क (Regulating Fees) अग्रिम रूप से जमा किए बिना किसी भी ईंट भट्ठे का संचालन अनुमति योग्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ईंट भट्ठा सत्र 2025–26 के लिए यह शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जिन ईंट भट्ठा स्वामियों द्वारा अब तक विनियमन शुल्क जमा नहीं किया गया है, वे एक सप्ताह के भीतर शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि के बाद बिना शुल्क जमा किए संचालित पाए जाने वाले ईंट भट्ठों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे भट्ठों का संचालन तत्काल बंद कराया जाएगा और इसके लिए संबंधित भट्ठा स्वामी स्वयं जिम्मेदार होगा।
उन्होंने कहा कि शुल्क जमा किए बिना संचालन कर रहे ईंट भट्ठों को नियमों का उल्लंघन मानते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी भट्ठा स्वामियों से शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और समय से शुल्क जमा कर प्रशासनिक कार्यवाही से बचने की अपील की।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत