सोनभद्र/ओबरा: स्थानीय गांधी मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह उस समय चरम पर पहुँच गया, जब 23वें सोनांचल कप (Sonanchal Cup Sonbhadra) राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आगरा और बलिया के बीच एक ऐतिहासिक भिड़ंत देखने को मिली। अंतिम गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में आगरा ने बाजी मारते हुए बलिया को महज 3 रनों के अंतर से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही बलिया का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआईएसएफ (CISF) ओबरा यूनिट के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने कहा "सोनांचल कप जैसे आयोजन क्षेत्रीय और ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन भी सिखाते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को हमारा पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहेगा।"
मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर आगरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया, लेकिन बलिया के गेंदबाजों ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से इस फैसले को शुरुआत से ही चुनौतीपूर्ण बना दिया। आगरा के बल्लेबाज मैदान पर टिकने के लिए संघर्ष करते नजर आए और पूरी टीम निर्धारित ओवरों का कोटा भी पूरा नहीं खेल सकी। टीम महज 24.4 ओवरों में 131 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई। आगरा की ओर से शुभम गुप्ता ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया, जिसके लिए उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया। वहीं, हिमांशु सिंह ने भी 25 गेंदों पर 27 रनों की एक महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुँचाने की कोशिश की। दूसरी तरफ, बलिया के गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच पर शिकंजा कसे रखा। गेंदबाज बृजेश बिंद ने शानदार स्पेल डालते हुए 5 ओवर में मात्र 16 रन खर्च कर 4 मुख्य विकेट चटकाए, जबकि नवनीत वर्मा ने 3 विकेट लेकर आगरा के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।
132 रनों के अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की शुरुआत सधी हुई रही। आदित्य सिंह ने 55 गेंदों पर 42 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया। अंत में प्रशांत तिवारी ने भी 18 गेंदों पर तेज 24 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। मैच के अंतिम क्षणों में आगरा के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। पूरी बलिया टीम 128 रनों पर ऑल-आउट हो गई और मात्र 3 रनों से मैच गँवा बैठी।
आगरा की ओर से देवरत झा ने 4.5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, मृत्युंजय ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से बलिया के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 5 ओवर के कोटे में केवल 11 रन खर्च कर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आगरा के मृत्युंजय को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान अरुण प्रजापति और नाइन स्टार ओबरा के वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का चुनावी संदेश, राष्ट्रवाद से लेकर डिजिटल वारफेयर तक....
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, एबीवीपी ने कराया भोजन वितरण
18 लोगों की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, क्या शाहपुरा अपने शहीद प्रताप सिंह बारहठ को भूल रहा है?
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार