Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
खबर सार :-
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को चंद पैसों की लालच में बेच दिया।
खबर विस्तार : -
Varanasi News: बनारस से रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को 10 साड़ी और 16 हजार रुपये में बेच दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने नाबालिग बच्ची को एक ऑटो चालक के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि खरीददार लहरु यादव ने पहले नाबालिग को खरीदा और शादी करने का दिखावा कर चार महीने तक उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा एक ऑटो चालक ने भी बच्ची के साथ रेप किया। सारनाथ पुलिस द्वारा करीब चार महीने बाद इस घटना का खुलासा हुआ है।
16 हजार रुपये नगद और 10 साड़ी के लालच में बेटी को बेचा
पुलिस के मुताबिक नाबालिग की मां की मुलाकात चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरु यादव ऊर्फ राकेश से कुछ महीने पहले एक ट्रेन में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद लहरु ने महिला से उसकी बेटी को खरीदने की बात कही। प्रस्ताव में उसने 16 हजार रुपये नगद और 10 साड़ियां देने का वादा किया। महिला ने पैसों और कपड़ों की लालच में आकर उसके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अपनी बेटी को लहरु के हाथों बेच दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी लहरु पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। उसकी उम्र 40 वर्ष है।
आरोपी लहरु ने चार महीने तक बच्ची को बनाया बंधक
आरोपी लहरु अपनी उम्र से कम दिखने के लिए दिल्ली जाकर 90 हजार रुपये का हेयर ट्रांसप्लांट भी कराया था। बच्ची को खरीदने के बाद चहनिया क्षेत्र के एक मंदिर में उसने झूठी शादी का नाटक किया। इस दौरान उसने बच्ची को चार महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 19 मई को लहरु बच्ची को मंडुवाडीह इलाके में छोड़कर चला गया। स्टेशन पर अकेला देख एक ऑटो चालक ने मदद का झांसा दिया और बच्ची को अपने घर पहड़िया लेकर गया, जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया। आरोपी का नाम रवि वर्मा है और वह झारखंड का रहने वाला है। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
पड़ोसियों ने दी सूचना
रवि के घर एक नाबालिक लड़की को देख पड़ोसियों को शक हुआ, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मानव तस्करी और दुष्कर्म जैसे गंभीर धाराओं में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मां, लहरु यादव और ऑटो चालक रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार लहरु ने हाल ही में 17 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी, जिसे वह गलत कार्यों में उड़ा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कड़ी कार्रवाई में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06