सुल्तानपुरः पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में मंगलवार को प्रताड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने की। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना रहा।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित एवं पीड़ित वर्गों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन दिलाना भी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन और जानकारी के अभाव में कई महिलाएं शोषण और अत्याचार का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
गोष्ठी में महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता एवं ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद महिलाओं की पहचान कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करें और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराएं।
बैठक में बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई। बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी, बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने तथा थानों में बच्चों के प्रति संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बेटियों का भविष्य शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन में निहित है। “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी महिला मजबूरी में अन्याय न सहे। आर्थिक रूप से सशक्त महिला अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होती है,” उन्होंने कहा। गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत