मुज़फ्फरनगरः पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने देर रात थाना भोपा में नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थानों पर लंबित विवेचनाओं, महिला संबंधी अपराध, प्रार्थना पत्रों और वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी ली और सभी विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनाओं के निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।
एसपी ग्रामीण ने कहा कि लंबित प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की विश्वसनीयता और न्यायिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अनिवार्य है। उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे तथा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।
अर्दली रूम के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ और सट्टे पर पूर्ण रोक लगाते हुए इन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शातिर अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने तथा महिला संबंधित अपराधों की जांच को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
एसपी ग्रामीण ने थाना क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने और फ्लाईशीट में प्रविष्टियाँ पूर्ण कराने को कहा। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक भोपा जसवीर सिंह सहित थाना भोपा पर नियुक्त सभी विवेचक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
यूपी में न्याय के लिए टॉवर पर चढ़ने का नया ट्रेंड वायरल, वाराणसी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
2026-05-26
2026-05-26
नकली सरकारी पोर्टल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, यूपी से MCA डिग्रीधारक गिरफ्तार
2026-05-26
पन्ना में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26
अस्पताल में चार महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप, डिलीवरी के बाद दिया जाने वाला इंजेक्शन जांच में फेल
2026-05-26
2026-05-26
सोने के कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन: फरार पूर्व BDO प्रशांत बर्मन गिरफ्तार
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26
त्रिपुरा में सरकारी कार्यालयों में अब दो दिन रहेगा सप्ताहिक अवकाश, ईंधन बचाने को सरकार ने लिया फैसला
2026-05-26
प्रतापपुरा में 44 जोड़ों का दहेज मुक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन, सामाजिक सुधार की बनी मिसाल
2026-05-25
नौतपा की तपिश के बीच भीलवाड़ा में 3100 किलो बर्फ से सजा ‘बाबा बर्फानी’ स्वरूप, भक्त हुए भाव-विभोर
2026-05-25
झांसी मंडल में सुरक्षित रेल संचालन के लिए “स्टेशन/यार्ड डायग्राम बुकलेट” का विमोचन
2026-05-25