मीरजापुरः जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने के0बी0पी0जी0 कॉलेज के बूथ संख्या 243, 244, 245, 246, बसंत इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 247, 248, 249 तथा स्व. काशीराम बालिका इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 235, 236, 238, 239 पर पहुंचकर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं के नाम फीडिंग की स्थिति, गणना पत्रकों के वितरण एवं संस्तुति, गणना पत्रक विवरण और एकत्र किए गए प्रपत्रों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर कार्य पूर्ण पारदर्शिता, सावधानी और समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि एसआईआर कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और बीएलओ को सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनपद के प्रत्येक मतदाता को अपना गणना पत्रक सही-सही भरकर हस्ताक्षर सहित शीघ्र अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराना चाहिए। यदि गणना पत्रक भरने में कोई समस्या आती है, तो मतदाता सीधे अपने बीएलओ से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोविंद लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-26
अस्पताल में चार महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप, डिलीवरी के बाद दिया जाने वाला इंजेक्शन जांच में फेल
2026-05-26
2026-05-26
सोने के कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन: फरार पूर्व BDO प्रशांत बर्मन गिरफ्तार
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26
त्रिपुरा में सरकारी कार्यालयों में अब दो दिन रहेगा सप्ताहिक अवकाश, ईंधन बचाने को सरकार ने लिया फैसला
2026-05-26
प्रतापपुरा में 44 जोड़ों का दहेज मुक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन, सामाजिक सुधार की बनी मिसाल
2026-05-25
नौतपा की तपिश के बीच भीलवाड़ा में 3100 किलो बर्फ से सजा ‘बाबा बर्फानी’ स्वरूप, भक्त हुए भाव-विभोर
2026-05-25
झांसी मंडल में सुरक्षित रेल संचालन के लिए “स्टेशन/यार्ड डायग्राम बुकलेट” का विमोचन
2026-05-25
झांसी मंडल में आयोजित हुई राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 181वीं बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
2026-05-25
झांसी में अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, डीएम गौरांग राठी ने दिए कड़े निर्देश
2026-05-25
पीलीभीत में फर्जी क्लीनिकों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, संरक्षण देने के आरोप
2026-05-25
Lucknow News: यूपीएससी का पेपर खराब होने के कारण छात्र ने दी जान
2026-05-25
झांसी मंडल में अलार्म चेन पुलिंग पर सख्त कार्रवाई, 781 लोग गिरफ्तार
2026-05-25