लखनऊः आलमबाग थाना क्षेत्र में दुष्कर्म में विफल होने पर युवती की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि 18 व 19 मार्च की रात ई-रिक्शा चालक अजय एक युवती को आलमबाग से मलिहाबाद ले गया। यहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना की जांच के लिए अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के नेतृत्व में मलिहाबाद थाना, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने आलमबाग से घटना स्थल के बीच सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व ई-रिक्शा धारकों की सूची खंगाली। सर्विलांस की मदद से आरोपी दिनेश कुमार निवासी दुबग्गा को पकड़ लिया गया।
मुख्य आरोपी अजय मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। पूछताछ में आरोपी दिनेश कुमार के पास से घटना में प्रयुक्त बजाज ऑटो ई-रिक्शा व युवती के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि उसका भाई अजय आलमबाग से लड़की को लेकर आया था। वह अंधा चौकी के पास ई-रिक्शा में भी बैठा था। उसने कबूल किया है कि उसने घटनास्थल पर लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब वह असफल रहा तो उसने डर के मारे अपने पजामे से लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
राजपुरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
समाधान दिवस: जमीन कब्जा मामले में लापरवाही पर डीएम सख्त, लेखपाल का रोका वेतन
Jhansi: हस्तशिल्पियों के लिए बड़ा अवसर, पुरस्कार योजना के लिए कर सकते हैं आवेदन
Banda: 10 घंटे में खुलासा, चोरी की बैट्री सहित आरोपी गिरफ्तार
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट में नाम आने पर आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार
पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाया, पति गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
कुतुबपुर दताना में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दो युवक घायल
CG: कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, एक घायल
सेना की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी, CM ने जांच के लिए गठित की उच्च स्तरीय समिति
मंसूरपुर पुलिस की बड़ी सफलताः 36 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
Weather: दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
श्रीगंगानगर में अनोखी पहलः पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, विद्यार्थियों को बचत का संदेश
शाहजहांपुर में NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी