श्रीगंगानगरः श्रीगंगानगर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “राजकीय मंदिर में आरती कार्यक्रम” के अंतर्गत राजकीय मंदिर अंध विद्यालय (शिव मंदिर) में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन भजनलाल शर्मा की पहल पर किया गया, जिसका उद्देश्य प्रदेशभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। वातावरण में गूंजती आरती और मंत्रोच्चार ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। जिला स्तरीय इस आयोजन में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू एवं स्वामी ब्रह्मदेव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान की महाआरती की। महाआरती के समय उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और सभी ने एक साथ समवेत स्वर में आरती गाकर अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और आमजन के सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें स्वामी निजानंद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सतर्कता) रीना, शरणपाल सिंह मान, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, प्रियंका बेलान, महेश पेड़ीवाल, आत्माराम, राजकुमार सोनी, चेष्टा सरदाना, हाकम सिंह गिल, बहादुरचंद नारंग, शिव स्वामी, प्रदीप धेरड़, क्रांति चुघ, यूआईटी सचिव अशोक असीजा, मंगत सेतिया, दुष्यंत कुमार और रंजना सेठी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
महाआरती के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी प्रसारित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक
झांसी में सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
अलीगंज सरैया पूरे विसेन में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन पूजा प्रसंग का भव्य चित्रण
पीलीभीत डीएम ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और ओडीओपी पर हुई चर्चा
नरैनी पुलिस ने इलेक्ट्रिक मोटर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
राजपुरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
समाधान दिवस: जमीन कब्जा मामले में लापरवाही पर डीएम सख्त, लेखपाल का रोका वेतन
Jhansi: हस्तशिल्पियों के लिए बड़ा अवसर, पुरस्कार योजना के लिए कर सकते हैं आवेदन
Banda: 10 घंटे में खुलासा, चोरी की बैट्री सहित आरोपी गिरफ्तार
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट में नाम आने पर आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार
पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाया, पति गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
कुतुबपुर दताना में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दो युवक घायल
CG: कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, एक घायल
सेना की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी, CM ने जांच के लिए गठित की उच्च स्तरीय समिति