Ananat Singh bail: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा के 'बाहुबली' विधायक अनंत सिंह को गुरुवार को पटना हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। अब न्यायिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आएंगे। अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में पटना की बेऊर जेल में बंद है। वहीं लंबे समय से कानूनी मामलों में उलझे अनंत सिंह को राहत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को गिरफ़्तार किया गया था। उन्होंने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हाल ही में, मोकामा के विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनावों के दौरान अपना वोट डालने के लिए जेल से बाहर आए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे, और राजनीति की बागडोर उनके बच्चे संभालेंगे। उनसे पहले, उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक रह चुकी हैं। फिलहाल अनंत सिंह पटना की बेउर जेल में बंद हैं।
बता दें कि जन सुराज पार्टी के समर्थक 75 साल के दुलारचंद यादव की हत्या अक्टूबर 2025 में चुनावी प्रचार के दौरान हुई थी। इस हत्याकांड में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड के सिलसिले में अनंत सिंह को गिरफ़्तार किया गया था; इसके बाद उन्होंने जेल में रहते हुए ही चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अनंत सिंह की जमानत याचिकाएं पहले निचली अदालतों ने खारिज कर दी थीं। इन याचिकाओं के खारिज होने के बाद, अनंत सिंह ने पटना हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। जहां गुरुवार को हाई कोर्ट ने अनंत सिंह को ज़मानत दे दी।
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च, 2026 को मतदान हुआ था, जिसके दौरान अनंत सिंह JD(U) के उम्मीदवार नीतीश कुमार के पक्ष में वोट डालने के लिए जेल से बाहर आए थे। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा था कि वह अब आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा, उन्होंने मीडिया को बताया था कि वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे। राज्यसभा चुनावों से पहले भी अनंत सिंह को जेल से रिहा किया गया था। बिहार विधानसभा में विधायक (MLA) के तौर पर शपथ लेने के बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद से ही वह पटना के बेऊर जेल में बंद हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक
झांसी में सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
अलीगंज सरैया पूरे विसेन में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन पूजा प्रसंग का भव्य चित्रण
पीलीभीत डीएम ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और ओडीओपी पर हुई चर्चा
नरैनी पुलिस ने इलेक्ट्रिक मोटर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
राजपुरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
समाधान दिवस: जमीन कब्जा मामले में लापरवाही पर डीएम सख्त, लेखपाल का रोका वेतन
Jhansi: हस्तशिल्पियों के लिए बड़ा अवसर, पुरस्कार योजना के लिए कर सकते हैं आवेदन
Banda: 10 घंटे में खुलासा, चोरी की बैट्री सहित आरोपी गिरफ्तार
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट में नाम आने पर आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार
पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाया, पति गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
कुतुबपुर दताना में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दो युवक घायल
CG: कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, एक घायल
सेना की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी, CM ने जांच के लिए गठित की उच्च स्तरीय समिति