पीलीभीत: पीलीभीत के बीसलपुर–दियोरिया कलां मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे।
घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के बबूरा गांव के ग्रामीणों से जुड़ी है, जो ई-रिक्शा में सवार होकर दियोरिया कलां क्षेत्र में लगने वाले देवी स्थान इलावासदेवल मेले में जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन वीरसिंहपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही कार ने संतुलन खो दिया और सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
इस दुर्घटना में राहुल (14) और जशोदा (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पुष्टि डॉक्टरों ने की। वहीं मुनेंद्र सिंह (26), अमन (12), अन्नपूर्णा (40), राजेश्वरी (30), सुधा (10), शोभा (4) और काजल (15) सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दियोरिया कलां कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Bihar: एनकाउंटर का वीडियो वायरल होने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, लापरवाही बरतने पर SHO पर गिरी गाज
2026-06-18
2026-06-18
फेसबुक पर फर्जी बैंक विज्ञापन दिखाकर 12 लाख की साइबर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
2026-06-18
2026-06-18
Bihar: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
2026-06-18
मोहर्रम को लेकर सोनभद्र में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
2026-06-18
2026-06-18
हिमाचल के चंबा में बड़ा सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 7 की मौत, सीएम ने जताया दुख
2026-06-18
पीएम आवास योजना के तहत केवटा में खुली बैठक आयोजित, संभावित पात्रों की सूची जारी
2026-06-18
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की झलक
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
रांचीः ट्रेन से दिल्ली भाग रहे दो हमलावरों को पुलिस ने पकड़ा, RSS कार्यालय पर हमले की जांच तेज
2026-06-18
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम ने की घोषणा
2026-06-18
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17