Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज वारदात ! कॉलेज गई छात्रा खेत में मिली बेहोश, इलाज के दौरान मौत
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बेहद चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां कॉलेज जाने वाली 15 जून को लापता हो गई और अगले दिन वह बेहोशी की हालत में एक खेत में मिली।
खबर विस्तार : -
Lakhimpur Kheri News: उत्तर-प्रदेश के खमिरया थाना क्षेत्र के ईसानगर गांव से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली बीए की छात्रा 15 जून को कॉलेज के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरु कर दी। छात्रा अगले दिन गांव के एक खेत में बेहोशी के हालत में पाई गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Lakhimpur Kheri News: बेहोशी की हालत में खेत में मिली छात्रा
ईसानगर की इस घटना से कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती 15 जून सुबह 10 बजे के समय घर से कॉलेज के लिए बोलकर गई थी। देर शाम तक जब छात्रा नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। अगले दिन यानि 16 जून की सुबह गांव के कुछ स्थानीय लोंगों ने छात्रा के बेहोशी में पड़े होने की हालत की सूचना दी। सूचन पाकर परिजन घनटास्थल पर पहुंचे और छात्रा को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Lakhimpur Kheri News: छात्रा के शरीर पर चोटों के निशान
छात्रा के परिजन पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने छात्रा के शरीर पर चोटों के निशान देख हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच की मांग की। बुधवार की देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की रस्सी से गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के अनुसार छात्रा के दोनों हाथ व पैरों और ठोड़ी पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। उसके गले पर रस्सी से कसने के तीन निशान भी पाए गए हैं।
Lakhimpur Kheri News: इलाके में दहशत का माहौल
छात्रा के शरीर पर इस तरह के निशान देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि छात्रा ने उस वक्त अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले छात्रा का अपहरण हुआ, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भई पढ़ें: Sanchita Death Case: बंद कमरे में मिली संचिता की दर्दनाक कहानी, मौत से पहले दोस्त ने बताए कई चौंकाने वाले संकेत
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06