Sanchita Death Case: बंद कमरे में मिली संचिता की दर्दनाक कहानी, मौत से पहले दोस्त ने बताए कई चौंकाने वाले संकेत
खबर सार :-
संचिता उगले की मौत पर उनकी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने खुलासा करते हुए बताया कि एक्ट्रेस डिप्रेशन, एंजायटी और सेट पर कथित प्रताड़ना से काफी परेशान थीं।
खबर विस्तार : -
Sanchita Death Case: टीवी की जानी-मानी मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले की अचानक मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 14 जून को शाम करीब साढ़े पांच बजे महाराष्ट्र के पालघर स्थित घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनके निधन से पहले ही संचिता के आधिकारिक वेबसाइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की गई थी, जिसमें वो ''डफली वाले डफली बजा'' गाने पर लिपसिंग करती दिख रही थी। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ''मैं नाचू, तु नचा।'' इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया।
Sanchita Death Case: संचिता की दोस्त इंद्राक्षी ने किया खुलासा
संचिता की खास दोस्त इंद्राक्षी ने उनके आखिरी दिनों को याद करते हुए एक को-एक्टर के पैसे उधार लेने की बात के बारे में बताया और कहा कि वो प्रताड़ित महसूस कर रही थीं। इंद्राक्षी ने कहा कि संचिता से उनकी मुलाकात एक शो के मॉक शूट के दौरान हुआ था। हालांकि बाद में वह शो बंद हो गया था। उन्होंने कहा, हमारी वाइब काफी मैच कर रही थी और कुछ ही समय में हम अच्छे दोस्त बन गए थे। घटना के बारे में हिंट देते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले उन्हें शो साजन घर के लिए कास्टिंग कॉल आया, इस पर वो तुरंत संचिता को फोन कि जिसके बाद पता चला कि वो हेल्थ रिलेटेड तकलीफों की वजह से शो छोड़ रही हैं। कुछ समय से संचिता शो साजन घर में काम कर रही थीं।
Sanchita Death Case: संचिता सेट पर हो रही दिक्कतों से परेशान थीं
इस पर इंद्राक्षी ने उनसे डिटेल में बात की तो पता चला कि संचिता सेट पर हो रही दिक्कतों से परेशान थीं। संचिता ने बताया कि शो पर एक को-स्टार उन्हें मानसिक रुप से परेशान कर रहा था, जिसके वजह से उन्हें ट्रामा से भी गुजरना पड़ रहा था। इंद्राक्षी ने बताया कि संचिता ने इसका स्क्रीनशॉट्स और वीडियो भी दिखाया था। वो संचिता की स्थिति को बखूबी समझ पा रही थीं, क्योंकि वो भी इस दौर से गुजर चुकी थीं। उन्होंने कहा, ''मुझे उसके लिए बहुत बुरा लगा क्योंकि मैं भी पहले इसी तरह के अनुभव से गुजर चुकी हूं। मैं समझ सकती थी कि वो क्या महसूस कर रही होगी।''
Sanchita Death Case: संचिता को कई बार बुलिंग किया गया था- इंद्राक्षी
इंद्राक्षी ने उन्हें प्रोडक्शन टीम से शिकायत करने की सलाह दी, जिसपर संचिता ने बताया कि वो डायरेक्टर को बता चुकीं हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से वो शो छोड़ना चाहती थीं, लेकिन लगातार हो रही बदसलूकी और उत्पीड़न से उन्होंने ये कदम उठाया। इंद्राक्षी का मानना है कि यह पूरा मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। जब को-एक्टर ने पैसे देने से मना कर दिया तो मामला बिगड़ता चला गया। संचिता को कई बार बुलिंग की गई थी, जिसका असर उनके मानसिक और शारीरिक दोनों पर पड़ा। हालांकि इंद्राक्षी ने स्पष्ट किया है कि ये सारी बातें उन्हें खुद संचिता ने बताई है, ऐसा भी हो सकता है कि इसके पीछे कोई और कारण हो, जिसके बारे में उन्हें जानकारी न हो।
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, दी भावुक श्रद्धांजलि
अन्य प्रमुख खबरें
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22
-
‘शक’ की रिलीज से पहले राघव ने परिणीति को खास अंदाज में दी बधाई
2026-09-21
-
आयुष्मान खुराना बने राजश्री के ‘प्रेम’, बोले- सपना सच हो गया
2026-09-21
-
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के बिग बॉस सलमान खान
2026-09-20