Bihar: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
खबर सार :-
बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक की पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरा-बक्सर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खबर विस्तार : -
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके में एक कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और वे सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया।
गुस्साए स्थानीय लोगों का दावा था कि युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और पुलिस की गोली लगने से पहले ही उसने सरेंडर कर दिया था। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार को पुलिस एनकाउंटर में मानसिक रूप से परेशान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी।
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
गांव में शव पहुंचने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिलौटी गांव के पास सड़क पर शव रखकर आरा-बक्सर फोर-लेन हाईवे को जाम कर दिया। मृतक के लिए न्याय और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लगभग 1,000 से 1,500 ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी पुलिस की कार्रवाई से बेहद नाराज दिखे। सड़क जाम होने के कारण आरा-बक्सर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया, जिससे यात्रियों और ड्राइवरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने की जांच की मांग
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को युवक ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान युवक को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पहले घायल युवक को शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले गई, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और मामले की जांच की मांग की। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जाम हटवाया।
ये भी पढ़ेंः- मोहर्रम और आगामी त्योहारों को लेकर झांसी में पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
अन्य प्रमुख खबरें
-
दतिया के नतीजों ने हिला दी मध्य प्रदेश की सियासत, जानिए अंदर की कहानी!
2026-08-03
-
केरल: बीजेपी ने एलपी रैंक होल्डर्स के विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन
2026-08-03
-
UP विधानसभा मानसून सत्र: विपक्ष ने की अवधि बढ़ाने की मांग, मिला ये भरोसा
2026-08-02
-
कानपुर: हार्ट अटैक को समझा मर्डर, 5 बेगुनाह बरी
2026-08-02
-
केरल में बाढ़ और भूस्खलन, तीन की मौत; सीएम ने की स्थिति की समीक्षा
2026-08-01
-
भोपाल में आवासीय परिसरों में चल रहीं 15 से अधिक दुकानें सील
2026-08-01
-
44 लाख के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार
2026-08-01
-
कावेरी जल विवादः तमिलनाडु सीएम जोसेफ विजय का कर्नाटक दौरा रद्द, बढ़ते तनाव के चलते लिया फैसला
2026-08-01
-
16 साल तक करता रहा गवाह का इंतजार, आखिरकार कोर्ट में खुद ही कबूल लिया गुनाह
2026-08-01
-
केरल के आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, इडुक्की में भूस्खलन से महिला की मौत
2026-08-01
-
29 लाख की उधारी और आर्थिक तनाव में युवक ने पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली
2026-08-01
-
तमिलनाडु में जनगणना का पहला चरण आज से शुरू, घर-घर जाकर कर्मचारी करेंगे डिजिटल सर्वे
2026-08-01
-
Pahunj River Conservation: झांसी में प्रशासन का कड़ा रुख, नदी क्षेत्र में नए निर्माण और नक्शों पर पूरी तरह रोक
2026-07-31
-
चाकसू मण्डालिया मैदा ग्राम सेवा सहकारी समिति में रामकिशन गुर्जर की विदाई बनी मिसाल, अनोखे अंदाज में हुआ सम्मान
2026-07-31
-
गाजियाबाद में कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में विवाद, पुलिस ने दर्ज किया FIR
2026-07-31